बलरामपुर

BALRAMPUR NEWS : बलरामपुर के डीएम की बड़ी कार्रवाई, 18 अधिकारियों का एक साथ रोका वेतन मचा हड़कंप

बलरामपुर के डीएम ने इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर 18 अधिकारियों का एक साथ वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जिससे विभागो में हड़कंप मच गया है। 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण ना देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

less than 1 minute read
डीएम बलरामपुर पवन अग्रवाल

BALRAMPUR NEWS : बलरामपुर के जिलाधिकारी नेआईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर 18 अधिकारियों का एक साथ वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। इन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का समय से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण नहीं किया जा रहा था। जिस जिले की रैंकिंग खराब हो रही थी।

यूपी के बलरामपुर जिले के डीएम पवन अग्रवाल ने आइजीआरएस पोर्टल पर जनता द्वारा की गई शिकायतों का मूल्यांकन के दौरान यह पाया गया कि कुछ अधिकारियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिससे जिले की रैंकिंग खराब हो रही है। वही शिकायतकर्ताओं को एक ही काम के लिए बार-बार शिकायत करनी पड़ती है। डीएम ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इन अधिकारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कोई रूचि नही ली जा रही है। एवं प्रकरणों का सरसरी तौर पर निस्तारण कर दिया जा रहा है।

डीएम ने इन अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक रोका वेतन

BALRAMPUR NEWS : डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर उपजिलाधिकारी तुलसीपुर , अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर , खण्ड-3, तहसीलदार तुलसीपुर , प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी,सीएचसी रेहरा बाजार ,अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग, पूर्ति निरीक्षक तुलसीपुर , प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी,सीएचसी गैंसड़ी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, जिला विद्यालय निरीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरैया सतघरवा,‌ मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण , पूर्ति निरीक्षक बलरामपुर,प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी,सीएचसी हरैया सतघरवा, बाल विकास परियोजना अधिकारी बलरामपुर , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ,प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी,सीएचसी पचपेड़वा का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीन दिन के अन्दर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करे। जिन शिकायतों में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुई है। गुणवत्तपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

Published on:
15 Aug 2024 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर