3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार… दुबई छोड़ गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा यार, लेकिन बन गया मुस्लमान

Balrampur News : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक हिंदू युवक को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने, जबरन धर्मांतरण, खतना और निकाह कराने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
प्यार के नाम पर बंधक बनाकर उखाड़े नाखून, फिर कराया जबरन निकाह!

प्यार के नाम पर बंधक बनाकर उखाड़े नाखून, फिर कराया जबरन निकाह!,फोटो सोर्स - AI

Balrampur News : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बना लिया गया। युवक को बिजली के झटके दिए गए, उसके नाखून उखाड़े गए और जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह पढ़ा दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रेमजाल में फसाया

यह पूरा मामला बलरामपुर के पहलवारा मोहल्ले का है, भूपेन्द्र साल 2019 में काम की तलाश में दुबई गया था। वहां सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी 2021 में व्हाट्सएप के जरिए उसकी पहचान रायबरेली की रहने वाली रुखसार नाम की युवती से हुई। धीरे-धीरे युवती ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई। जब भूपेन्द्र दुबई से वापस भारत लौटा, तो रुखसार ने उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया।

जबरन पढ़वाया निकाह

आरोप है कि जैसे ही वह रुखसार के घर पहुंचा, उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया। करीब एक महीने तक उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस दौरान रुखसार, उसके चाचा पप्पू और नान्ह ने मिलकर उसे इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर किया। जब भूपेन्द्र ने मना किया, तो उसे साथ पीटा गया। उसके नाखून तक उखाड़ दिए गए और विरोध करने पर बिजली का करंट लगाया गया। साल 2022 में जबरन उसका खतना करा दिया गया और एक मौलाना को बुलाकर उसका नाम बदल दिया गया। इसके बाद रुखसार से उसका निकाह पढ़ा दिया गया।

संस्थाओं की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन !

भूपेन्द्र ने बताया कि उसे लगातार निगरानी में रखा जाता था ताकि वह भाग ना सके। वह किसी तरह बचते हुए 30 जनवरी 2026 को वहां से भाग निकला और अपने घर बलरामपुर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने परिजनों को सारी सच्चाई बताई। पीड़ित का यह भी गंभीर आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह है जो संस्थाओं की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है। फिलहाल, कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Story Loader