Balrampur News: बृजभूषण सिंह ने एक समारोह में अयोध्या को लेकर विवादित बयान दिया। राम मंदिर उद्घाटन समारोह में ना बुलाए जाने पर योगी सरकार पर भी निशाना साधा।
Balrampur News: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भगवान राम की धरती अयोध्या को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जितना सुंदर इतिहास गोंडा का है। उतना अयोध्या और फैजाबाद का नहीं रहा। अयोध्या तो गोनर्द और गोंडा के कारण है। राम मंदिर उद्घाटन समारोह में न बुलाए जाने का दर्द छलका उन्होंने इशारों इशारों में योगी सरकार पर भी निशाना साधा।
Balrampur News: यूपी के बलरामपुर जिले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बलरामपुर की धरती ने सिर्फ अटल बिहारी वाजपेई को प्रधानमंत्री नहीं बनाया। बल्कि जहां मैं समारोह को संबोधित कर रहा हूं। यहीं पर एक घंटे कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मोदी जी यहां से गए और गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए। बृजभूषण सिंह ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह में उन्हें नहीं बुलाया गया। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तेरस पर्व पर जल चढ़ाने जाते थे। उसे भी रोक दिया गया। आपको मुबारक हो। हम मंगलवार को हनुमान जी का दर्शन करने जाते थे। उसे भी बंद कर दिया गया। आपको मुबारक हो। अयोध्या वाले हमें फेंकते रहो लेकिन हम अयोध्या को मानते रहेंगे।