19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में परिवार के साथ खाना खाया… सुबह पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बलरामपुर जिले में एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। रात में एक युवक ने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये वजह सामने आई है।

2 min read
Google source verification
CG News: सामूहिक विवाह में नहीं ले पाए सात फेरे, मौत के फंदे पर झूले प्रेमी युगल

बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान जयगुरुदेव यादव के रूप में हुई है। सुबह शौच के लिए गए बड़े भाई ने सबसे पहले शव देखा और परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के बाहर एक पेड़ से युवक का शव लटका मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। मृतक की पहचान जयगुरुदेव यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उनके बड़े भाई राम गोपाल यादव रोज की तरह शौच के लिए गांव के पश्चिम दिशा की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ पर पड़ी, जहां उन्होंने अपने छोटे भाई को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घर आकर परिवार और गांव वालों को इसकी जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जयगुरुदेव की पत्नी गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी बुजुर्ग मां श्यामा देवी भी इस सदमे को सहन नहीं कर पा रही हैं। सबसे ज्यादा चिंता उनके तीन छोटे बच्चों को लेकर जताई जा रही है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

पुलिस के प्रारंभिक जांच में तनाव की बात आई सामने

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात तक सब कुछ सामान्य था। जयगुरुदेव ने परिवार के साथ खाना खाया और फिर सोने चले गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह इतनी दुखद खबर मिलेगी। सूचना मिलने पर ललिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। साथ ही यह भी सामने आया है कि मृतक कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। हर किसी की जुबान पर इसी घटना की चर्चा है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग