बलरामपुर

Balrampur News: नेपाल के पानी से बलरामपुर में बाढ़ का संकट गहराया, खतरे का निशान छूने को बेताब राप्ती कई मार्गों पर भरा पानी

Balrampur News: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और नेपाल से आ रहे पानी के कारण राप्ती नदी पूरे उफान पर है। बलरामपुर जिले के कई मार्गों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन रुक गया है। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन पूरे अलर्ट मोड पर है।

less than 1 minute read
कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते अधिकारी

Balrampur News : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पानी से बलरामपुर में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है। हालांकि राप्ती नदी अभी खतरे के निशान से 8 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। हरैया थाने में पानी भर गया है। इसके अलावा कई मार्गों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।

Balrampur News: बलरामपुर जिले में राप्ती नदी खतरे के निशान से 8 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बहुत धीमी गति से बढ़ रहा है। श्रावस्ती जिले में राप्ती बैराज पर डिस्चार्ज कम हो गया है। फिर भी जिले के कई मार्गों पर आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन ने राहत बचाव कार्य के लिए एक टीम फ्लड पीएसी 14 जवान एवं 3 हवलदार 2 मोटर बोट्स तैनात किये है। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरे अलर्ट मोड में है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए पर्याप्त नावें तथा मोटर बोट्स उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग की 32 टीमें आपातकालीन सेवा के लिए गठित की गई है। जिले में 32 बाढ़ चौकियां पूरी तरह से सक्रिय कर दी गई हैं। 19 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर कोड़री घाट के पास सड़क पर जलभराव और बहाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिगत दो नावें एक बड़ी नाव एवं एक मोटर बोट लगा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है। ताकि कोई दुर्घटना न होने पावे। झिन्गहा नाला व लौकहवा डिप पर पुलिस बैरियर लगाने के साथ ही पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी सुरक्षा के दृष्टिगत लगाई गई है।

बाढ़ संबंधित सेवा के लिए इन नंबरों का करें प्रयोग

जनपद स्तरीय इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर के नम्बर- 9170277336, 8960010336, 05263-236250 संचालित है। इसके अलावा तहसील बलरामपुर का कन्ट्रोल रूम नम्बर- 05263-234024, तहसील तुलसीपुर का कन्ट्रोल रूम नम्बर- 9400696224, तहसील उतरौला के कन्ट्रोल रूम नम्बर- 7991441311, 9454416061 संचालित है।

Published on:
20 Aug 2024 05:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर