बलरामपुर

बड़ी खबर: बसपा को मिली बड़ी बढ़त तो भाजपाइयों ने खोया आपा, एसडीएम से हाथापाई, बढ़ाई आफत

सदर नगर पालिका की भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह के समर्थको ने काउंटिग में गड़बडी की आशंका को लेकर मतगणना स्थल पर जमकर हंगामा किया।

2 min read
balrampur nikay chunav result 2017

बलरामपुर. बलरामपुर में वोटों की गिनती के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जिले की दो नगर पालिका और दो नगर पंचायत सीट के लिए आज करीब एक घटे की देरी से करीब सुबह नौ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की मतगणना मंडी परिषद बलरामपुर में उतरौला की मतगणना एआर उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में तथा नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा की मतगणना मंडी परिसर तुलसीपुर में किया जा रहा है। इधर, नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इदरीश खान ने जीत दर्ज कर ली है।

मतगणना स्थल के अंदर घुसे भाजपा कार्यकर्ता, एसडीएम से हाथापाई

ये भी पढ़ें

सहारानपुर में पहली बार भाजपा ने जीता मेयर पद का चुनाव, बसपा ने कहा गलत हुई काउंटिंग

सदर नगर पालिका की भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह के समर्थको ने काउंटिग में गड़बडी की आशंका को लेकर मतगणना स्थल पर जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से हाथापाई भी की। भाजपा कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके वे बैरिकेटिंग तोड़ कांउटिंग स्थल के अंदर जबरिया घुस गए और जमकर हंगामा किया। भाजपा समर्थको को शांत कराने के लिए पुलिस अफसरों व प्रशासन के अधिकारियों ने काफी मशक्कत की, लेकिन वह हंगामा करते रहे। हंगामा को देखते हुए पुलिस फोर्स और बड़ा दी गई है।

बसपा कार्यकर्ताओं ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

बीजेपी प्रत्याशी के समर्थको के हंगामे के बाद बीएसपी समर्थकों ने भी मतदान स्थल के बाहर जोरदार हंगामा किया। उनका आरोप था कि भाजपा समर्थक जबरिया माहौल बिगाडऩे का काम कर रहे हैं। वे गुंडई कर रहे हैं। बसपा ने उत्पाती भाजपा समर्थकों पर कार्रवाई की मांग की है। बसपा समर्थकों का आरोप है कि यहां बसपा प्रत्याशी जीत रही हैं, तो भाजपा को बुरा लग रहा है। वे मतगणना में व्यवधान डालकर बखेड़ा खड़ा कर रह हैं। मालूम हो कि सदर नगर पालिका सीट पर बसपा प्रत्याशी करीब 1700 वोटों से भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रही हैं।

यहां सपा का जलवा

पहले और दूसरे राउंड की मतगणना में उतरौला नगर पालिका सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद इदरीश भारतीय जनता पार्टी के अनूप गुप्ता से काफी आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड में जहां भाजपा के अनूप गुप्ता को 1575 वोट मिले थे, वहीं सपा के मोहम्मद इदरीश को 2244 वोटे मिले थे। दूसरे राउंड की गिनती में मो. इदरीश भाजपा के अनूप गुप्ता से 669 वोटों से आगे चल रहे थे। पहले राउंड में भी सपा प्रत्याशी इदरीश भाजपा के अनूप से काफी आगे चल रहे थे। तीसरे राउंड के बाद नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इदरीश खान ने जीत दर्ज कर ली है।

आश्चर्यजनक ढंग से सबसे आगे बसपा

वहीं, सदर नगर पालिका सीट पर बहुजन समाज पार्टी आश्चर्यजनक ढंग से सबको बछाड़कर जीत की ओर बढ़ रही है। बसपा प्रत्याशी किताबुन्निशा ने दूसरे राउंड में जहां 2824 वोट पाकर सबसे आगे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह को दूसरे राउंड में 2178 वोट मिले। सपा प्रत्याशी इशरत जमाल 2095 वोट पाकर दूसरे राउंड मे ंतीसरे स्थान पर हैं। बताते चलें कि पहले राउंड की गिनती में भी यहां बसपा सबसे आगे चल रही थी।

ये भी पढ़ें

Live यूपी निकाय चुनाव: मतगणना में भी पुलिस ने मुजफ्फरनगर व मुरादाबाद में किया लाठीचार्ज- देखें वीडियो
Published on:
01 Dec 2017 02:40 pm
Also Read
View All
अब बुलेट की तेज आवाज पड़ेगी भारी! वाहन मालिक के साथ मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों पर भी लगेगा जुर्माना

रात में परिवार के साथ खाना खाया… सुबह पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बड़े भाई ने छोटे भाई को नशा करने से रोका, तो उसके दोस्त ने पीट-पीट कर मार डाला… मां ने बताई पुलिस को पूरी सच्चाई

‘मेरे पास तुम्हारे प्राइवेट फोटो हैं’, शादी के पहले थे पत्नी के प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध! पति के साथ मिलकर रचा मारने का षडयंत्र

प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए रची खौफनाक साजिश! प्रेमी के साथ दोस्त भी मारा गया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा