मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम गुरुवार सुबह से ही आने शुरू हो गए हैं। इस बीच मतगणना के दौरान वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर, रामपुर और मुरादाबाद में हंगामे की खबर मिली है। इतना ही नहीं मुरादाबाद, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में पुलिस को लाठी तक चलानी पड़ी। मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र स्थित मंडी समिति में निकाय चुनाव की काउंटिंग चल रही है। वहीं, मतगणना स्थल के बाहर जमी भीड़ पर पुलिस को डंडा चलाना पड़ा। इससे वहां भगदड़ मच गई।