
बलरामपुर. नवरात्र के 9 दिन जीवन साधना की कला के दिन हैं, ताकि जीवन सार्थक हो सके। नवरात्र में देवी की साधना और आध्यात्म का अद्भुत संगम होता है। लोग अपनी मनोकामना पूरी करने और देवी मां को खुश करने के लिए व्रत रखते हैं। कुछ श्रद्धालु प्रथम और अंतिम दिन का व्रत रखते हैं जबकि कई भक्त पूरे नवरात्र का व्रत रखते हैं। अब सवाल ये उठता है कि व्रत में खानपान किस प्रकार का होना चाहिए ताकि व्रत करने से स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव ना पड़े। इस बारे में आज आपको बलरामपुर की रहने वाली हेल्थ एक्पर्ट रीता सक्सेना बताएगी कि क्या खाना चाहिये क्या नहीं।
एक्पर्ट ने बताया कि इस बदलते मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपने आप कमजोर हो जाती है। इसलिए उपवास के माध्यम से हल्का सुपाच्य आहार लेकर आप अपने शरीर और मन दोनों को नई ऊर्जा से भर सकते हैं। उपवास के दौरान शरीर में विषैले तत्वों का जमाव बंद हो जाता है और शरीर पहले से जमे हुए विषैले तत्व तेजी से बाहर निकालने लगते हैं। सही समय पर सही डाइट लेकर आप नवरात्र का व्रत रख सकती हैं।
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या करें
उपवास के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लिक्विड ज्यादा लें। इसमें पानी, जूस, छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी के साथ दूध भी शामिल करें। तरल पदार्थ की सही मात्रा शरीर को हल्का रखेगी साथ ही आवश्यक मिनरल्स, विटामिन के जरिए ऊर्जा भी देती रहेगी। जिससे आप थकावट वाला का अनुभव नहीं करेंगी।
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर पदार्थों के सेवन करें
हल्के ठोस आहार के रूप में आप सेंधा नमक वाले साबूदाने की खिचड़ी का प्रयोग कर सकते हैं। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर साबूदाना तुरंत ऊर्जा देने में सक्षम है। सिंघाड़े के आटे की रोटी बनाकर हरी चटनी के साथ खाएं। सीताफल की सब्जी व सावां के चावल की खिचड़ी दही के साथ खा सकती हैं।
फलों की चाट खाएं
बीच-बीच में खाने के लिए फलों की चाट भी फायदेमंद है क्योंकि फलों में कैलोरी कम होती है और इनमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। सेब, अनार, केला, पपीता, खजूर का सेवन करें। इसके साथ ही लौकी और उबले आलू का प्रयोग फलाहार के रूप में कर सकती हैं। दूध से बनी हुई चीजें उपवास में विशेष रूप से खाएं।
दही का प्रयोग करें
व्रत के दौरान ताजा दही आप ले सकती हैं। दही का प्रोटीन गुणकारी होता है। इसमें साथ कैलोरी मिलती है। इसलिए व्रत में थोड़ा सा दही खाने से भी पेट भरा लगता है। दही खाने से प्यास नहीं लगती है। अगर आप व्रत के दौरान नहीं वजन बढ़ाना नहीं चाहती हैं तो आलू या आलू के चिप्स खाने की बजाय फल, सब्जियों की सलाद खाएं। व्रत के दौरान तली चीजें खाने से बचें। नमकीन और पकौड़े खाने का कम प्रयोग करें। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उपवास में खाने के बीच लंबा अंतराल ना रहे।