बलरामपुर

‘मेरे पास तुम्हारे प्राइवेट फोटो हैं’, शादी के पहले थे पत्नी के प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध! पति के साथ मिलकर रचा मारने का षडयंत्र

Wife Murders Ex Lover: महिला के शादी से पहले उसके प्रेमी के साथ संबंध थे। उसका प्रेमी महिला की शादी के बाद उसके निजी फोटो वायरल करने की धमकी देता था। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
बलरामपुर डबल मर्डर केस: सड़क हादसा नहीं, निकली सुनियोजित हत्या। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Wife Murders Ex Lover: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र में 2 युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या निकली। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

‘सिर्फ 2 मिनट लगेंगे एक बार मुझ से मिल तो लो’, इंस्पेक्टर ने दागदार की खाकी; रेप पीड़िता से अश्लील बातों का ऑडियो वायरल

घटना की शुरुआती जानकारी

13 अप्रैल को ग्राम रमवापुर निवासी प्रमोद ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके भाई मनोज और पड़ोसी दीपचंद उर्फ छोटू की मौत सड़क हादसे में हो गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना ही माना गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस को हुआ शक

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के अनुसार, जब टीम घटनास्थल पर पहुंची तो कई ऐसे तथ्य सामने आए जो सामान्य सड़क दुर्घटना से मेल नहीं खाते थे। शवों की स्थिति और आसपास के हालात संदिग्ध लगे, जिससे पुलिस को घटना में साजिश की आशंका हुई। यहीं से जांच का रुख बदल दिया गया।

कॉल डिटेल से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। आखिरी कॉल और लोकेशन के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की, जिससे पूरे मामले की परतें खुलने लगीं।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पूछताछ में सामने आया कि मृतक दीपचंद उर्फ छोटू का खुशबू वर्मा के साथ शादी से पहले शारीरिक संबंध था। शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। छोटू के पास खुशबू की कुछ निजी तस्वीरें थीं, जिनके जरिए वह उस पर दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि छोटू खुशबू को कहता, ''मेरे पास तुम्हारे प्राइवेट फोटो हैं, जिसे वायरल कर दूंगा।'' इसी से परेशान होकर खुशबू ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए खौफनाक साजिश रची।

पति और भाइयों के साथ मिलकर रची साजिश

पुलिस के अनुसार, खुशबू वर्मा ने अपने पति अनिल कुमार और दो भाइयों अजय कुमार वर्मा व संतोष कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। साजिश के तहत खुशबू ने दीपचंद और उसके दोस्त मनोज को मिलने के बहाने बुलाया। वहां चारों आरोपियों ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी।

चार आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार, खुशबू वर्मा, अजय कुमार वर्मा और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस खुलासे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

ये भी पढ़ें

सौरभ हत्याकांड: पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल के मामले में बड़ा अपडेट; कोर्ट आज पूछेगी सवाल
Also Read
View All
प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए रची खौफनाक साजिश! प्रेमी के साथ दोस्त भी मारा गया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा

महाराष्ट्र से अगवा कर लाई 14 साल की किशोरी बलरामपुर में मिली, पुलिस पूछताछ में बताई चौंकाने वाली बात आरोपी युवक गिरफ्तार

देवीपाटन मेले से लौट रहे दोस्तों की कार पुलिया से टकराई तीन की मौत, तीन घायल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बलरामपुर में शुरू हुई गेहूं खरीद, 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में पहुंचेगा पैसा, निर्धारित समर्थन मूल्य पर होगी खरीद

सीएम योगी की बलरामपुर को बड़ी सौगात: NH-730 पर बनेगा 292 करोड़ का ROB, जाम से मिलेगी निजात