बलरामपुर

लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे

भोजपुरी गीत सुनाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए किया प्रेरित।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2019, 5:25 PM IST
balrampur
लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे

श्रावस्ती. जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने जनपद वासियों से आगामी 12 मई को आयोजित होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा मतदाताओं से बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए 12 मई, 2019 को मतदान किया जाना है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में तमाम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा के निर्देशानुसार जनपद की स्वीप आईकन राधा श्रीवास्तव ने जूनियर हाई स्कूल भिनगा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को मतदान हेतु जागरुक किया।

स्वीप आइकन राधा श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र का सम्मान करेगें, निर्भय होकर मतदान करेंगे। इसके साथ ही सभी मतदाता 12 मई को मतदान की तारीख अवश्य याद रखें। लोकतंत्र में दिए गए अधिकार का उपयोग कर सबसे पहले वोट दें और देश में हो रहे इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाएं। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम पर भोजपुरी गीत सुनाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया।

इस मौके पर श्रावस्ती कल्चरल पार्टी के संचालक शाहिद रजा ने ''आज के दिन मतदनवा, वोट डाला सजनवा...............ÓÓ भोजपुरी गीत गाकर लोगों को अपना मत देने के लिए प्रेरित किया। जिसको सुनकर लोग मनमुग्ध हो गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि ने कहा कि मतदाता जागरुकता रैली, कैंडल मार्च, रंगोली, सहित विविध कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को 12 मई को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। सभी मतदाता बिना किसी प्रलोभन में आए, स्वतंत्र, निर्भीक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो और जनपद को मतदान प्रतिशत में नया स्थान प्राप्त हो।

Published on: