बांदा

आईएमडी अलर्ट: लू की चेतावनी, बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला, आगरा का तापमान 41 के पार

IMD weather alerts: बांदा लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला घोषित किया गया, यहां का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के रेगिस्तान से आने वाली गर्म कछुआ हवाएं तापमान को बढ़ाएंगी।

2 min read
Apr 18, 2026

IMD alert: मौसम विभाग ने राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाओं से विषय में अलर्ट जारी किया है जिससे अनुसार गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों का तापमान बढ़ेगा। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं की गतिविधि धीमी हो गई है जिससे गर्मी को नियंत्रित करने वाले प्राकृतिक असर का प्रभाव कम हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गर्मी में पानी पीने की आवश्यकता है। प्यास ना लगने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

बांदा का तापमान 45 डिग्री के पार

मौसम विभाग के अनुसार बांदा का तापमान सबसे अधिक 45.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में बलिया, बाराबंकी, इटावा, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर का तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया है, जबकि अन्य सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।‌ आगरा का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में बिजनौर नजीबाबाद का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से अधिक रहा, जिसमें बलिया और मुरादाबाद का तापमान 26 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा आज रात आगरा का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आगरा में आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लोगों को रात में भी गर्मी का एहसास होगा।

कैसा रहेगा 19 अप्रैल रविवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पछुआ हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहेगा। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिसमें पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा शनिवार 25 अप्रैल तक के मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 20 अप्रैल का तापमान 25 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि 21 अप्रैल मंगलवार का तापमान 24 से 40 डिग्री के बीच, बुधवार 22 अप्रैल का तापमान 26 से 42 डिग्री के बीच, गुरुवार 23 अप्रैल का तापमान 24 से 45 डिग्री के बीच और शनिवार 25 अप्रैल का तापमान 27 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अगले 7 दिनों में आगरा में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

Updated on:
18 Apr 2026 09:19 pm
Published on:
18 Apr 2026 08:53 pm
Also Read
View All