बांदा

ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का चाबुक, कई ट्रक हुए जब्त

ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का चाबुक, कई ट्रक हुए जब्त
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 5:35 PM IST
banda
ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का चाबुक, कई ट्रक हुए जब्त

बांदा. जिला प्रशासन योगी सरकार के मंसूबों के तहत बालू के अवैध-खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम कसने में लगातार नाकाम साबित हो रहा है। हालात यह है कि जिला मुख्यालय में भले ही पेयजल को लेकर गंभीर संकट बना हुआ हो लेकिन शहर से सटी केन नदी स्थित दुरेड़ी खदान में रात दिन चल रही भारी भरकम मशीनें नदी का सीना छलनी करते हुए धड़धड़ा रही हैं।


दिलचस्प बात यह है कि खदान के पास ही सेतु निगम पुल का निर्माण कर रहा है। बावजूद इसके किसी अधिकारी की नजर अवैध खनन के इस खेल पर नहीं पड़ती। इसके अलावा केन नदी पर बने भूरागढ़ पुल से मशीनों को खदान पर चलते किसी भी वक्त देखा जा सकता है लेकिन कायदे कानून से बेखौफ खनन माफियाओं को किसी का कोई डर नहीं है । इसके अलावा जिले की सादिमादनपुर, कोलावल रायपुर, बदौसा, कुल्लूखेड़ा, भदावल, लोहरा, बदौसा, दुरेड़ी और एमपी से लगी सीमावर्ती खदानों में बदस्तूर और मनमाने ढंग से बालू के अवैध खनन का सिलसिला जारी है, जिसमें से भदावल, लोहरा, बदौसा में मशीनों से जबरदस्त खनन किया जा रहा है।

जिसमें नियम कानूनों का भी खुला उलंघन किया जा रहा है। देर रात व दिन जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम, सीओ, एआरटीओ व पीटीओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 145 मोरम से भरे ओवरलोड ट्रको पर कार्रवाई की है जिसमें सरकार को राजस्व का लगभग 40 से 50 लाख का फायदा हुआ है।

जिले में नदियों में घुसकर बड़ी मशीनों द्वारा बालू का अवैध खनन और ट्रकों से ओवरलोडिंग करने से खनन माफिया बाज नहीं आ रहे हैं । रविवार की रात्रि और सोमवार की सुबह के दौरान जिलाधिकारी के निर्देश पर दुरेड़ी खदान के पास कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब पचास ट्रकों पर कार्रवाई की है, जिसमें 145 ट्रकों पर अलग-२ स्थानों पर कार्रवाई हुई है ।


उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और आरटीओ अधिकारियों की मौजूदगी में मध्यरात्रि बारह बजे शुरू हुई कार्रवाई कई घंटे तक चली तथा ये कार्रवाई आज दोपहर लगभग 1 बजे तक चली। वही सूचना मिलते ही बालू माफियों में हड़कंप मच गया और लगभग दर्जनों ट्रक एमपी की तरफ भाग खड़े हुए व कई ट्रक मोरम सड़क किनारे उतारकर भाग खड़े हुए।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हीने कई बारी जिलाधिकारी से मिलकर उनके गांव से निकलने वाले बालू के ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। ट्रकों की वजह से उनके गांव आने वाला मार्ग हर समय अवरुद्ध रहता है और सड़क की हालत बदतर हो गयी है। ग्रामीण ने बताया कि शिकायत करने पर अक्सर खनन माफिया पुलिस के साथ मिलकर फ़र्ज़ी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देते हैं।

सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आज मध्यरात्रि शहर में कई जगह ओवरलोड ट्रक अवैध ढंग से बालू भरकर देर रात शहर से गुजर रहे है,जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी दिव्यप्रकाश गिरी के निर्देश पर पुलिस फोर्स लगाकर रोक लिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि इन ट्रकों को टीम बनाकर रोका गया जिसमें पूरे शहर में कुल 145 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया है जिनपर कार्रवाई की गयी है, बताया कि इन ट्रकों पर कार्रवाई करने से लगभग सरकार को 40 से 50 लाख का मुनाफ़ा हुआ है।

Updated on:
11 Jun 2018, 5:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम