IMD Weather update: मौसम विभाग ने ताबड़तोड़ पश्चिमी विक्षोभ के आने की जानकारी दी है। 19 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिलेगा।
western disturbance active on 19 March मौसम विभाग के अनुसार ताबड़तोड़ कई पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। जिसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर सबसे अधिक पड़ रहा है। आगामी 19 मार्च को आने वाला पश्चिम विक्षोभ एक बार फिर आफत की बारिश करेगा, जिसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इधर पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि हमीरपुर का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से ऊपर है। फिलहाल बांदा और उसके आसपास के क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम गर्म बना रहेगा। 20 मार्च से मौसम में परिवर्तन आएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, बांदा में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 18 मार्च का तापमान 20 से 37 डिग्री और गुरुवार 19 मार्च का तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार 20 मार्च को तापमान में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 21 मार्च, शनिवार का तापमान 16 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम में नमी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च रविवार से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आएगा और तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि नजर आएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार, 23 मार्च का तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच और मंगलवार 24 मार्च, का तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, नजीबाबाद का तापमान सबसे कम 12.8 डिग्री, गोरखपुर का 14.2 डिग्री, बहराइच का 15 डिग्री, मेरठ का 15.1 डिग्री, और बरेली का 15.3 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में, बांदा और हमीरपुर का तापमान 20 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है, जबकि फतेहगढ़, झांसी, इटावा, उरई, मुरादाबाद, प्रयागराज, चुर्क, बनारस और बीएचयू का तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।