27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banda Road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बांदा में भीषण सड़क (Road accident) हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा में टक्कर (Truck Hits E-rickshaw) मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Vinay Shakya

May 27, 2026

Road accident

सड़क हादसा (सांकेतिक AI इमेज)

Road accident: बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्राला ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राले ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दी और जमकर हंगामा किया।

बांदा में मौरंग भरकर जौनपुर की ओर जा रहे ट्राला ने पहले सेवानिवृत्त शिक्षक को टक्कर मारी और फिर भागने के दौरान यात्रियों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलो में 5 लोगों की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर प्रसाद (62) बुधवार को पेंशन संबंधी कार्य से बीआरसी बिसंडा गए थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे वह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। तभी बांदा रोड स्थित नहर पुल के पास पीछे से आए ओवरलोड ट्राला ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह ट्राला के नीचे आ गए और सिर पर पहिया चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ई-रिक्शा में सवार 4 लोगों की मैके पर मौत

साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद ट्राला चालक भागने की फिराक में था। तभी आसपास के लोग उसका पीछा करने लगे, खुद को घिरता देख उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद ट्राला ई-रिक्शा से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा उछलकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ई-रिक्शा चालक राकेश (50), मुबीन (40), शहबाज (10) और ममता (48) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सोहनलाल (50), उनकी पत्नी बौरी (50), बेटी शिवकली (17), शबाना (40) और उसकी तीन माह की बेटी साफिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से बिसंडा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे बाद ग्रामीणों सड़क जाम की

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिसंडा-बांदा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी माया शंकर और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्राला चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।