बांदा

अरहर सम्मलेन में दूर-दूर से आए किसान, दिये गए आय दोगुनी करने के मंत्र

अरहर सम्मलेन में जिलाधिकारी के आलावा सांसद व कई किसान मौजूद रहे...
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2020, 1:49 PM IST
अरहर सम्मलेन में दूर-दूर से आए किसान, दिये गए आय दोगुनी करने के मंत्र
अरहर सम्मलेन में दूर-दूर से आए किसान, दिये गए आय दोगुनी करने के मंत्र

बांदा. भगवान नीलकंठ की नगरी कालिंजर से आयोजित सम्मेलन में देश भर के विशेषज्ञों अधिकारियों और पद्मश्री किसानों ने किसानों की आय दुगनी करने के लिए मंत्र दिए। डीएम व सांसद ने पद्मश्री किसान और विशेषज्ञों के सहयोग से दाल के कटोरे को फिर समृद्धि बनाने का भरोसा दिया।

बांदा जनपद के कालिंजर में अरहर सम्मलेन का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी के आलावा सांसद व किसान मौजूद रहे। सांसद आर.के. पटेल सिंह ने कहा कि हमें अपनी पुरानी परंपरागत खेती को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। बांदा और चित्रकूट जनपद सहित बुंदेलखंड में दलहन व तिलहन को विश्व में पहचान दिलाने के लिए वह पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने संसद में इस पर सवाल भी उठाए हैं। जल्द ही यहां सभी ब्लाकों में एक-एक ऐसे खरीद केंद्र खोले जाएंगे। जिससे किसान अरहर सहित सभी मोटे उत्पाद अच्छे समर्थन मूल्य बेच सकेंगे। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार हर तरह के प्रयास कर रही है।

भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली के प्रोफेसर मानसिंह और पीआरडी अप गोरखपुर अध्यक्ष डॉ आर सी चौधरी ने किसानों को उत्पाद बढ़ाने के साथ ही मार्केटिंग पर भी विस्तार से जानकारी दी और हर चरण पर सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में जुटी किसानों और अधिकारियों की भीड़ से गदगद डीएम हीरालाल ने मंच से कई भावनात्मक भाषण दिए। उन्होंने कहा कि जो सपना हमने देखा था वह हमें पूरा होता दिख रहा है।

Updated on:
11 Feb 2020, 1:49 PM IST
Published on: