बांदा

बांदा: एसडीएम विकास यादव निलंबित, इन्हें बनाया गया नया एसडीएम, शिक्षक एमएलसी ने लगाए थे गंभीर आरोप

बांदा जिले के नरेनी तहसील में तैनात एसडीएम को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्यालय से संबंध करते हुए उनकी जगह नए एसडीएम को भेजा गया है। मामला शिक्षक एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी से जुड़ा बताया जा रहा है। जिनका बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2024, 9:30 PM IST
Feature image

उत्तर प्रदेश के बांदा नरैनी एसडीएम विकास यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटकर मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है। उनके स्थान पर एसडीएम सत्य प्रकाश को भेजा गया है। मामला विधान परिषद सदस्य की फाइल को लंबित रखने से जुड़ा है। इस मामले में एमएलसी ने एक वीडियो भी वायरल किया था। जिस पर तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही थी। उन्होंने एसडीम और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी मामले से निलंबन को जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

शिक्षक एमएलसी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी की लॉ कॉलेज की भूमि से एक फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसी प्रकार डॉक्टर बीआर अंबेडकर महाविद्यालय की भूमि को कृषि भूमि से अकृषक करने की फाइल भी 4 साल से कार्यालय में लटकी पड़ी है। तहसील स्तर पर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। एक के बाद एक कमी बता कर मामले को लटकाया जा रहा था।

पहले भी कर चुके हैं कार्य

बताया जाता है बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक यह मामला उठाया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीम नरैनी को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है। उसकी जगह एसडीएम सत्य प्रकाश को भेजा गया है। जो पहले भी नरैनी तहसील में कार्य कर चुके हैं।

Updated on:
11 Jul 2024, 9:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All