बांदा

Banda Weather: हिमालय के तलहटी में आई बादलों की श्रृंखला, जानें कैसा रहेगा मौसम

Banda Weather Update : बांदा में जल्द ही तेज बारिश होने वाली है। जिसके चलते आम लोगों को उमस से राहत मिल जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2023, 7:02 AM IST
Banda Weather: हिमालय के तलहटी में आई बादलों की श्रृंखला, जानें कैसा रहेगा मौसम
Banda Weather: हिमालय के तलहटी में आई बादलों की श्रृंखला, जानें कैसा रहेगा मौसम

Banda Weather Update : बांदा में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां मौसम सुहाना कर दिया है। तो वह आम लोगों को उमस ने बेहाल कर रखा है। वही अगर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तीन से चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा पर वही बुधवार से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Csa के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने यूपी के मौसम को लेकर बताया कि मानसूनी बादल शृंखला का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में चक्रवात है। इसका असर मौसम पर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि हवाओं में आ रही नमी का असर यूपी व कानपुर के मौसम पर पड़ेगा। जिसके चलते तेज बारिश होने की संभावना है और जल्द ही लोगों को उमस से भी राहत मिलेगी।

Csa के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आज शुक्रवार को तापमान अधिकतम (डिग्री.से.) : 33.4 (+0.5), न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) : 26.5 (+0.9), सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 87 प्रतिशत, सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 68 प्रतिशत, हवा की औसत गति : 4.5 कि.मी./घंटा, हवा की दिशा- उत्तर -पूर्व, वर्षा (मि.मी.) : 0.0 रहा है। इस साथ ही अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण दिनांक 5 से 9 अगस्त 2023 के मध्य मेघ गर्जना एवं बज्रपात के साथ स्थानीय स्तर पर बर्षा होने की संभावना है।

Published on: