बड़े भाई ने छोटे को लाठी डंडों से पीट उतारा मौत के घाट
बांदा. जिले में एक बड़े भाई ने अफने छोटे भाई को डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी भाई की तलाश में जुट गई है । इस घटना की वजह जमीनी विवाद और पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है ।
आपको बता दें कि पूरा मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के कुंडाडोल गांव का है जहां आज रामदेव निषाद नाम के युवक की उसके ही बड़े भाई रामकेश ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी । जानकारी यह मिली है कि मृतक रामदेव निषाद शराब का लती था और आए दिन अपने घर में झगड़ा करता रहता था । आज देर शाम वह अपने पिता से पैसों का जमीन देने की मांग कर रहा था इसी बात को लेकर पिता से कहासुनी होने पर शराब के नशे में होने के चलते रामदेव ने अपने पिता पंचम निषाद को लाठी से पीटना शुरू कर दिया ।
झगड़े की जानकारी जब उसके बड़े भाई रामकेश को हुई तो वह वहां पहुंचा और बीच बचाव करने लगा इसी में रामदेव निषाद ने अपने बड़े भाई रामकेश से भी झगड़ा शुरू कर दिया और इसी बीच बड़े भाई रामकेश ने उससे लाठी छीन ली और उससे रामदेव पर हमला कर दिया एक लाठी रामदेव के सर में जा लगी जिससे वह जमीन में गिर गया लेकिन इसके बाद भी उसके भाई ने उस पर और लाठियों से वार किए जिस पर रामदेव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।
वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से भाग निकला फिलहाल पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति रामदेव शराब का आदी था और आए दिन उससे भी वह मारपीट झगड़ा करता रहता था । शराब के नशे के चलते उसने अपनी जमीन भी हाल ही में बेच दी थी और आज झगड़े में उसकी जान चली गई । वही मृतक के पिता ने भी बताया कि उसका लड़का शराबी था जो आए दिन लड़ाई झगड़ा करता रहता था और आज भी वह उससे पैसे और जमीन को लेकर मारपीट करने लगा था ।