चाची भतीजे का चल रहा था लव अफेयर, एक रात कमरे में कर रहे थे ऐसा काम.. पहुंची सास, सुबह दोनों का हुआ ये हाल
बांदा. जिले में एक चाची भतीजे के बीच प्रेम प्रंसग का मामला सामने आय़ा है। जहां दोनों ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला की मौत हो गई जबकि इसका भतीजा जिंदगी अौर मौत से जंग लड़ रहा है। भतीजे की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोगों के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस भी इस मामले को प्रेम प्रसंग का मान रही है। जानकारी के मुताबिक महिला के पति की मौत चार साल पहले हो गई थी।
मामला मरका थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है। शनिवार को तड़के अनीता उर्फ ननकी (30) ने जहर निगल लिया। उसके पति धर्मवीर निषाद की चार साल पहले मौत हो गई थी। इसी के कुछ देर बाद अनीता के घर से चंद कदम दूर रहे रहे उसके भतीजे अमर (18) पुत्र सुभाषचंद्र निषाद की भी जहर खा लेने से हालत गंभीर हो गई। दोनों के परिजन उन्हें बबेरू सीएचसी लाए। यहां अनीता की मौत हो गई।
भतीजे अमर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमर के पिता सुभाषचंद्र ने बताया कि अमर ने इसी वर्ष भभुवा गांव स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी है। कहा कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग है या कोई अन्य कारण? फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतका के देवर शत्रुघ्न ने बताया कि पति की मौत के बाद अनीता अपनी सास के साथ रहती थी। जेठ धर्मराज और एक अन्य देवर रामराज परदेस में रहते हैं। अनीता की बड़ी बहन रेखा भी यहां रहती थी। इन दिनों वह मायके लक्ष्मणपुर (असोथर, फतेहपुर) गई हैं।
मरका थाना प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है। मिली जानकारी का हवाला देकर बताया कि शुक्रवार को शाम सास ननकी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर अनीता और अमर के घरवालों के बीचलड़ाई हो गई। कुछ देर बाद अनीता ने जहर पी लिया। इसके बाद अमर ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।