बांदा

डीजी होमगार्ड का बड़ा ऐलान, मानदेय में होगी बढ़ोत्तरी, साथ ही मिलेगी कई अन्य सुविधाएं

डीजी होमगार्ड डा. सूर्य कुमार शुक्ला ने यूपी पुलिस के होमगार्ड्स के लिए ऐलान किया है, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान आना लाजमी है.
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2018, 6:51 PM IST
DG Homeguard Surya Kumar Shukla
DG Homeguard Surya Kumar Shukla

बांदा. डीजी होमगार्ड डा. सूर्य कुमार शुक्ला ने यूपी पुलिस के होमगार्ड्स के लिए ऐलान किया है, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान आना लाजमी है। अब यूपी 100 समेत कई अन्य सेवाओं के लिए 35 हजार होमगार्ड्स की ड्यूटी बढ़ाई गई है। वहीं अब 95 फीसद होमगार्ड को नियमित ड्यूटी मिलेगी। डीजी होमगार्ड डा. सूर्य कुमार शुक्ला पुलिस लाइन में होमगार्ड सम्मेलन में शामिल होने आए थे, जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ओवरटाइम करने के लिए होमगार्ड तो 48 रुपये और दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें यूनीफार्म, बेल्ट, जूता-मोजा, बेहतर असलहे आदि भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- मायावती ने भाजपा पर किया ब़डा हमला, कहा - बसपा की सरकार जब बनेगी तब करूंगी ये..

होमगार्ड के मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है-

सूर्यकुमार शुक्ला ने कहा कि होमगार्ड विभाग का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। वहीं अब हर एक होमगार्ड कार्यालय में कंप्यूटर के साथ अन्य उपकरण भी होंगे। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। और उम्मीद है कि जल्द ही होमगार्ड के मानदेय में बढोत्तरी होगी।

होमगार्ड को बीमारी के इलाज के लिए की गई नई व्यवस्था-

डीजी होमगार्ड ने कहा कि पहले होमगार्ड को बीमारी के इलाज के लिए 10000 रुपये दिए जाते थे, लेकिन वो गंभीर बीमारियों के लिए काफी नहीं था। अब इसके लिए प्राइवेट फंड की एक नई व्यवस्था की जा रही है। जिसमें होमगार्ड के मानदेय से कम से कम 10 रुपये व अधिकतम 50 रुपये तक काटा जाएगा। हालांकि इसके लिए फिलहाल सहमति नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित की जाएगी जिसके अनुसार होमगार्ड को गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए पर्याप्त पैसा दिया जाएगा।

Updated on:
8 Apr 2018, 6:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम