बांदा

दहेज की मांग पूरी न होने पर टूटी शादी, पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास

बारात के दिन ही दहेजलोभी वरपक्ष ने 5 लाख रुपये की अतिरिक्त डिमांड कर दी। इससे दुखी लड़की के पिता ने आत्महत्या का प्रयास किया.
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2018, 11:37 PM IST
Father of a bride allegedly attempted

बाँदा. सरकार बेटियों की भलाई और दहेज़ की कुप्रथा को खत्म करने और रोकने के लिए चाहे जितने सख्त क़ानून बना ले और जितने भी जागरूकता अभियान चलाए लेकिन दहेज़ के लोभियों पर इनका कोई असर नहीं हो रहा। आए दिन दहेज़ को लेकर महिलाओं पर अत्याचार किया जाता है। ताज़ा मामला बाँदा से सामने आया है, जहाँ सोमवार को ख़ास बारात के दिन ही दहेजलोभी वरपक्ष ने 5 लाख रुपये की अतिरिक्त डिमांड कर दी। इससे दुखी लड़की के पिता ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद मेहमान और परिजनों ने उसे बचा लिया। इस घटना के बाद इलाके हड़कंप मच गया। और वहीं घर में मातम सा माहौल छा गया। डिमांड पूरी न होने पर बारात लाने से इंकार करते हुए शादी तोड़ दी। नतीजे में जिस आँगन में सोमवार को शहनाई बजनी थी वहाँ शमशान सा सन्नाटा पसरा है।

मामला बाँदा के कमासिन थाना क्षेत्र का गाँव दलपा का पुरवा है। जहाँ नत्थू कुशवाहा की बेटी गीता की सोमवार को बारात आनी थी। आपको बता दें कि नत्थू कुशवाहा ने अपनी बेटी गीता की शादी मध्यप्रदेश के सतना में रेलवे में कर्मचारी हरिश्चंद्र से तय की थी। एक हफ्ते पहले पिता नत्थू ने वर के तिलक में एक लाख नगद और तकरीबन एक लाख रुपये का सामान भी चढ़ाया था और बारात की अगवानी की भी सभी तैयारी कर रखी थी। दूरदराज से शादी में शामिल होने रिश्तेदार भी आ गए थे, लेकिन सुबह से आने वाले फोनों ने गीता की खुशियों को ग्रहण लगा दिया और शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी।

लड़के पक्ष की तरफ से गीता के पिता नत्थू से ख़ास बारात वाले दिन ही दहेज़ के तौर पर अतिरिक्त 5 लाख रुपये मांग लिए गए और कई घंटे में भी गरीब पिता जब व्यवस्था नहीं कर पाया तो फ़ोन पर ही दहेजलोभी वरपक्ष ने बारात न लाने और शादी तोडऩे का फरमान सुना दिया। इससे दुखी लड़की के पिता ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद मेहमान और परिजनों ने उसे बचा लिया। इस घटना के बाद इलाके हड़कंप मच गया। और वहीं घर में मातम सा माहौल छा गया।

Published on:
Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम