बांदा

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मासूम बच्चे की मौत

- उपचार के दौरान मासूम बच्चे ने तोड़ा दम- अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2021, 7:47 AM IST
accident.png
road accident

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बांदा. जिले में तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। युवक और घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां महिला की गंभीर हालत के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मासूम बच्च के शव का पंचनामा भर पोस्ट-मार्टम को भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के पास जसपुरा रोड पर बाइक सवार युवक अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर अपने घर जा रहा था। तभी जसपुरा रोड पर तेज रफ़्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मासूम बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल महिला की गंभीर हालत के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है और युवक को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।

इस घटना के बारे में घायलों के परिजन ने बताया कि युवक बाइक से अपने बीबी-बच्चे के साथ घर जा रहा था, रास्ते में कार की टक्कर की घटना से तीनों घायल हो गए, जिसमे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई और महिला को कानपूर भेजा गया है तथा युवक का उपचार किया जा रहा है।

Published on: