सूदखोरों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
बांदा. सूदखोरों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। न्याय की गुहार लगाते हुए थाने-चौकी के चक्कर काटने के बाद पीड़त परिवार ने अपर एसपी से गुहार लगाईं है। पीड़ित पत्नी की मानें तो उसके पति ने गांव के एक व्यक्ति से 10,000 रुपये लिए थे, जिस पर 42,000 रुपये भर चुका था। इसके बाद भी सूदखोर 70,000 रुपये और मांग रहा था, जिससे परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली थी।
बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के डिंगवाहट गांव की महिला अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंची व अपर एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने अपर एसपी से बताया की वो अपने पति और सयानी लड़की के साथ चिल्ला के एक डिंगवाहट गांव में रहती थी। उसका पति जनरेटर किराये में देकर उससे मिलने वाले किराये से अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बताया कि उसके पति ने गांव के ही एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसके वह 42 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन उसके बावजूद वह लोग 70 हजार रुपये की और मांग कर रहे थे। न देने पर प्रताड़ित कर रहे थे, घर में आके गाली गलौज करते थे, जिनसे परेशान होकर पत्नी ने कान के टाप्स भी दे दिए थे। बताया की जिस जंनरेटर से परिवार का पेट भरता था वो भी दबंग लेकर चले गये थे। इसी से उसके पति तनाव में रहते थे इतना पैसा कहा से भरेंगे और जनरेटर कैसे छुडवांगे।
इसी से परेशान होकर उसकी पति ने आत्महत्या कर ली थी । इसके बाद से लगातार हम लोग चुकी-थाने के चक्कर काट रहे है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने अपर एसपी से कहा की न्याय की गुहार लगाने आज हम आपके पास आये है यही उम्मीद से की हमे न्याय मिल सकेगा। इस बारे में अपर एसपी का कहना है की चिल्ला थाना क्षेत्र ऐसे एक महिला अभी आई थी व ज्ञापन दिया है व गांव के सूदखोर पर पति द्वारा लिए गए 10,000 रुपये पर हजारों रुपये देने का दबाव बनाने के चलते पति की आत्महत्या की जानकारी दी है। इस प्रकरण पर थाना इंचार्ज को जामच के लिए निर्देशित कर दिया गया है, जांच कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जायेगा।