बांदा

सामान खरीदने गई नाबालिग के गाल पर मनचले ने काटा दांत, केस दर्ज

Banda News: यूपी के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मनचले ने सामान खरीदने गई बच्ची के द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर उसके गाल पर दांत काट लिया।

less than 1 minute read
Dec 26, 2023
banda_crime_news.jpg

Banda News: यूपी के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मनचले ने सामान खरीदने गई बच्ची के द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर उसके गाल पर दांत काट लिया। और फिर मौके से फरार हो गया। नाबालिग बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फ़िलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

दरअसल, पूरा मामला यूपी के बांदा जिले के बबेरू थानाक्षेत्र के एक गांव का है, जहां बीते दिन 12 साल की एक नाबालिग बच्ची सामान लेने बगल के एक दुकान गई थी। वहां पहले से ही उसी गांव का रहने वाला छोटू यादव मौजूद था। जैसे ही उसने किशोरी को देखा, छेड़खानी शुरू कर दी। जिसके बाद बच्ची ने छेड़खानी का विरोध शुरु कर दिया। लड़की के विरोध करने पर मनचले ने उसके गाल पर दांत काट लिया। उसके बाद आरोपी मौेके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता घर लौटी और अपनी मां से घटना की जानकारी दी।

मनचले के परिजनों ने किशोरी की मां को हरकाया
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर मनचले के घर पहुंची और उसके परिजनों को जमकर सुनाया। इसके बाद मनचले के परिजनों ने उल्टे किशोरी और उसकी मां के साथ अभद्रता की। बाद में पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी यूवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला की तहरीर पर आरोपी युवक छोटू यादव के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे खा पुलिस युवक की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।F

Published on:
26 Dec 2023 04:33 pm