बांदा

बदमाशों का खौफ: काकोरी घटना के बाद अब इस प्रधान ने परिवार सहित छोड़ा गांव, रखी ये शर्त

बदमाशों का खौफ: काकोरी घटना के बाद अब इस प्रधान ने परिवार सहित छोड़ा गांव, रखी ये शर्त
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2018, 12:02 PM IST
robbers
banda

बांदा. उत्तर प्रदेश में दिनदिहाड़े लूट, हत्या अौर बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार इस विषय पर अबतक कुछ खास नहीं कर पाई। अपराधी बेखौफ हैं। आलम यह है कि आज गांव हो या शहर कोई परिवार सुरक्षित नहीं हैं। कहीं लूट तो कही सरेराह हत्या हर जगह बेखौफ अपराधियों का बोलबाला है। अभी काकोरी में लूट अौर हत्या की घटना का मामला शांत नहीं हुआ था कि जिले के जसपुरा विकास खंड क्षेत्र के रामपुर में दबंगों के डर से महिला प्रधान ने परिवार समेत गांव छोड़ दिया है। वहीं डर से सहमा प्रधान के परिवार ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा कि जब तक दबंगों की गिरफ्तारी नहीं होती वह वापस गांव लौटकर नहीं आएंगे। परिवार का कहना है कि गांव में उनकी अौर परिवार की जान को खतरा है। आरोप है कि रविवार को शौचालय निर्माण के दौरान भी इन लोगों ने मजदूरों को भी डरा धमकाकर काम रुकवा दिया। एक दिन पहले प्रधान संघ भी पीड़ित के साथ डीआइजी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर चुका है।


जानकारी के मुताबिक एक छोटी से वजह पर 19 जनवरी को संध्या सिंह के पति भजन सिंह के ऊपर गांव के धनंजय सिंह, वीरेश सिंह और छोटू सिंह व कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। मामला था कि गांव में लगने वाले मेले में वे एक महिला को पीट रहे थे। मना करने पर उन पर टूट पड़े। इन लोगों ने सोने की अंगूठी और चेन भी छीन ली थी। जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। संध्या का आरोप हैं कि तब से प्रधान पति उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिस वजह से सपरिवार प्रधान गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर बांदा आ गई। पुलिस अधीक्षक शालिनी के मुताबिक तत्काल एसओ से बात की है। निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों पर कार्रवाई होगी अौर अारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

photo- demo

Published on:
Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम