बांदा

यूपी सरकार ने निकाली हजारों सरकारी नौकरियां, एक क्लिक में करें आवेदन

भारतीय डाक (पोस्ट ऑफिस) में बंपर सरकारी नौकरियाें के लिए आवेदन मांगे हैं

2 min read
Nov 13, 2017
sarkari naukri

लखनऊ. युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में केन्द्र की मोदी सरकार ने बड़ी कदम उठाया है । भारतीय डाक (पोस्ट ऑफिस) में बंपर सरकारी नौकरियाें के लिए आवेदन मांगे हैं। केन्द्र सरकार की इन भर्तियों में यूपी के युवाओं की बल्ले बल्ले होने वाली है। डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों के लिए कुल 5314 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 नवंबर 2017 है।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारिया

संस्थान का नाम: भारतीय डाक
पदों के नाम: ग्रामीण डाक सेवक
पदों की संख्या: 5314

जॉब लोकेशन: पूरे उत्तर प्रदेश में
वेतन: 5200-20200+ ग्रेड-पे 2000.
उम्र सीमा: 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए

योग्यता: उम्मीदवार राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो. कंप्यूटर का अच्‍छा ज्ञान होना चाहिए. मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान से कम से कम 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए.

कैसे करें आवेदन उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट www.appost.in/gdsonline/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

एप्‍लीकेशन फीस

जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्‍मीदवारों को 100 रुपए एप्‍लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे।

एेसे करें डाक विभाग के लिए आवेदन

Gramin Dak Sevak के 5314 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक डाक विभाग की अधिकृत वेबसाइट httpp://indiapost.gov.in और httpp://appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Online Gramin Dak Sevak Engagement) कर सकते हैं। अन्य अधिक जानकारी के लिए डाक विभाग (Online Gramin Dak Sevak Engagement) की वेबसाइट (appost.in/gdsonline या indiapost.gov.in ) पर अधिक डिटेल देखें।

इन जगहों के लिए है भर्तियां

पोस्टमॉस्टर जनरल कार्यालय उत्तर प्रदेश के आधीन हो रही यह भर्ती उत्तर प्रदेश परिमंडल में इलाहाबाद, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ के खाली पदों के लिये होगी। आवेदन के बाद चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदक एक साथ पांच विकल्प चुन सकते हैं। प्रति विकल्प 100 रुपए की फीस जमा करनी होगी। आवेदन में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अवश्य लिखे। भर्ती संबंधी सूचनाएं इस पर अपडेट होंगी।

Published on:
13 Nov 2017 05:33 pm
Also Read
View All