IMD Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार बुदेलखंड में भी मौसम बदल रहा है। कहीं चक्रवाती बारिश हो रही है। मानसून एक बार फिर उत्तर प्रदेश और बुदेलखंड में एक्टिव हो गया है। ऐसे में IMD ने अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में अगले तीन घंटों में झमाझम बारिश का Forecast जारी किया है।
IMD Weather Alert : IMD के Forecast के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम अगले तीन घंटों में भी यू टर्न लेगा और बुदेलखंड के बांदा,चित्रकूट,महोबा,हमीरपुर सहित कुछ जिलों में झमाझम बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जिलों में Yellow Alert जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना न के बराबर है। आईएमडी ने किसी भी प्रकार का फोरकास्ट अन्य जिलों के लिए नहीं जारी किया है।
UP Weather : भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों में कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किया है। पूरी यूपी में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। रविवार को कुछ जिलों में सुबह बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल डटे रहे। इसी बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। पूर्वी यूपी के जिलों में मानसून के दो नए सिस्टम दोबारा एक्टिव होने से मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी किया गया है। यूपी के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश का क्रम शुरू हो गया है।