ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बाँदा नगर कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा 

less than 1 minute read
Jan 18, 2017
banda
बाँदा। बाँदा नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरंग इंटर कालेज के पास रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने के 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की पहचान चुनुवाद कुमार निवासी पेस्टा थाना बिसंडा के रूप में हुयी है। जो बस में क्लीनर का काम करता था, और बाँदा शहर के शंकर नगर में किराये का मकान लेकर रहता था।

मृतक के पिता विमल ने बताया की रात को चुनुबाद घर से खाना खाकर निकल गया था रात भर घर नहीं आया सुबह जब उसकी तलाश करना शुरू किया तो सूचना मिली की उसकी ट्रैन हादसे में मौत हो गयी है।

Published on:
18 Jan 2017 11:20 pm
Also Read
View All