बैंगलोर

सड़क दुर्घटनाओं में सालाना 1.5 लाख लोगों की होती है मौत

विधायक डॉ. सी. एन. अश्वत नारायण ने वाकाथन को हरी झंडी दिखाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 6:26 PM IST
programme
सड़क दुर्घटनाओं में सालाना 1.5 लाख लोगों की होती है मौत

कर्नाटक देश में पांचवें और घायलों की संख्या के हिसाब से तीसरे स्थान पर है

बेंगलूरु. सड़क दुर्घटना में पीडि़तों की स्मृति में विश्व यादगार दिवस के अवसर पर शनिवार को सुरक्षित शहर बेंगलूरु के बैनर तले सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान (आइपीएच) और सरकारी गल्र्स जूनियर कॉलेज, मल्लेश्वरम ने वाकाथन का आयोजन कर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई।

विधायक डॉ. सी. एन. अश्वत नारायण ने वाकाथन को हरी झंडी दिखाई। आइपीएच के सहायक निदेशक डॉ. उपेन्द्र भोजवानी ने कहा कि देश में हर साल 1.5 लाख से ज्यादा लोग की मौत सड़क दुर्घनाओं में होती है।

जबकि पांच लाख से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से कर्नाटक देश में पांचवें और घायलों की संख्या के हिसाब से तीसरे स्थान पर है।

प्रदेश सड़क सुरक्षा सेल की उप निदेशक डॉ. आशा ए. और सड़क सुरक्षा सेल के डीएसपी प्रताप रेड्डी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Updated on:
18 Nov 2018, 6:26 PM IST
Published on: