बैंगलोर

सीपीएस कार्यशाला में 28 वक्ताओं ने की शिरकत

विजय दक, अनिल भंडारी एंव अजीत गांधी को पुरस्कृत किया गया।
less than 1 minute read
jaini
सीपीएस कार्यशाला में 28 वक्ताओं ने की शिरकत

बेंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर की ओर से सात दिवसीय कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (सीपीएस) कार्यशाला का दीक्षांत समारोह हुआ। कार्यशाला में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

तेयुप अध्यक्ष चंद्रेश मांडोत ने मुख्य प्रशिक्षक अरविंद मांडोत, संदीप पोखरना, विनय बैद, अमित सुराणा, रक्षा मांडोत, दिनेश पोखरना, मुख्य अतिथि कैलाश बोराणा, विशेष अतिथि सभा अध्यक्ष उत्तम गन्ना का बहुमान किया।

सुनील बाफना, सतीश पोरवाल, विजय दक, अनिल भंडारी एंव अजीत गांधी को पुरस्कृत किया गया।

शांतिलाल, मदनलाल, कैलाशचंद, रमेशकुमार बोराणा, कमलेश गन्ना, सह संयोजक लोकेश बोहरा, अजीत गांधी का सहयोग रहा। तेयुप मंत्री सतीश पोरवाल ने आभार जताया।

---

कार्यशाला का समापन
बैंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद दासरहल्ली की ओर से आयोजित सात दिवसीय कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का समापन हुआ।

उपाध्यक्ष कुशल बाबेल ने सभी का स्वागत किया। कार्यशाला मे सभी प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तरीके से अपने वक्तव्य रखे।

Published on:
20 Nov 2018 05:35 pm