बैंगलोर

इसरो के अनूठे मिशन के लिए पीएसएलवी के कोर अलोन संस्करण का उपयोग

पीएसएलवी का 45 वां मिशन
2 min read
isro
इसरो के अनूठे मिशन के लिए पीएसएलवी के कोर अलोन संस्करण का उपयोग

अलोन संस्करण में पीएसएलवी का यह 13 वां मिशन
बेंगलूरु. प्रक्षेपण क्षमता का अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) के दूसरी बार लंबी अवधि के अनूठे मिशन के लिए इसरो पीएसएलवी के कोर अलोन संस्करण का उपयोग कर रहा है। हालांकि, यह पीएसएलवी का 45 वां मिशन है लेकिन कोर अलोन संस्करण में पीएसएलवी का यह 13 वां मिशन होगा। पीएसएलवी इसरो की तीसरी पीढ़ी का रॉकेट है जिसका विकास धु्रवीय सूर्य समकालिक कक्षा (पोलर एसएसओ) में दूर संवेदी उपग्रहों को भेजने के लिए किया गया है। इस रॉकेट का विस्तारित संस्करण (चार स्ट्रैपवंस के साथ) अधिकतम 1750 किलोग्राम वजनी उपग्रहों को पोलर एसएसओ में स्थापित करने की योग्यता रखता है। इस रॉकेट से चंद्रयान और मंगलयान के अलावा एस्ट्रोसैट को भी छोड़ा गया था। इस रॉकेट में नई तकनीकों के विकास के बाद एक ही मिशन के दौरान दो अलग-अलग कक्षाओं में उपग्रह भेजने की योग्यता हासिल कर ली गई है। इसके लिए रॉकेट के चौथे चरण को कई बार स्विच ऑन और स्विच ऑफ करना पड़ता है जो मल्टीपल बर्न टेक्नोलॉजी कहलाता है। इसरो ने पीएसएलवी सी-34 मिशन के दौरान रॉकेट के चौथे चरण के इंजन को एक बार उत्तरी धु्रव और दूसरी बार दक्षिणी धु्रव के करीब चालू कर इस तकनीक में महारत हासिल की थी। इसके बाद पीएसएलवी सी-35 मिशन के दौरान पहली बार दो अलग-अलग कक्षाओं में उपग्रह भेजे गए। वह मिशन 2 घंटे 15 मिनट तक चला था।
बेहद चुनौतीपूर्ण है तकनीक
वैज्ञानिकों का कहना है कि रॉकेट इंजन में दहन पैदा करने के बाद उसे स्विच ऑफ करना और फिर उसे स्विच ऑन करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। एक बार रॉकेट इंजन में दहन पैदा होने के बाद उसमें बड़े पैमाने पर उष्मा पैदा होती है। अंतरिक्ष में उसे स्विच ऑफ कर ठंडा करना और थोड़े अंतराल के बाद उसे फिर चालू करना बेहद कठिन होता है। अंतरिक्ष में संचार उपग्रहों के इंजन को स्विच ऑन और स्विच ऑफ करना अलग है। उसमें इंजन को पुन: चालू करने में दिनों का अंतराल होता है मगर रॉकेट इंजन को कुछ ही मिनटों में स्विच ऑफ करना एवं फिर से स्विच ऑन करना बिल्कुल अलग बात है।

Published on:
28 Nov 2018 07:19 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा