6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुस्तक ‘कहां हो तुम’ का विमोचन

प्रेरणा महिला साहित्यिक मंच की ओर से काव्य गोष्ठी
less than 1 minute read
Google source verification
kavya goshthi

वीणा की पुस्तक 'कहां हो तुम' का विमोचन

बेंगलूरु. प्रेरणा महिला साहित्यिक मंच की ओर से रविवार को तनिसंद्रा स्थित सभागार में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। मंच की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. वीणा मेदनी की पुस्तक 'कहां हो तुम' का विमोचन किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद बरनाली बनर्जी द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्षता शेषाद्रीपुरम महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पोरवाल ने की। मुख्य अतिथि हिंदी व्याख्याता निमिषा लढ्ढा और विशिष्ट अतिथि डॉ उषा श्रीवास्तव थीं। प्रारंभ में वीणा 'मेदनी' ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मंच का उद्देश्य महिला रचनाकारों को साहित्य के क्षेत्र में आगे लाना है।
इसके बाद अतिथियों ने डॉ. मेदनी की पुस्तक 'कहां हो तुम' का विमोचन किया गया। डॉ. शशि मंगल ने पुस्तक की समीक्षा की। इस अवसर पर सुचित्रा कॉल मिश्रा, इंदूरानी झुनझुनवाला, उर्मिला श्रीवास्तव, प्रेम तन्मय, विद्या कृष्णा, अनिता कपूर, कमल किशोर राजपूत, हरिकृष्ण परेशां, प्रतीक, मनीषा व श्री पलोड़, कमल अरोरा, प्रेरित मिश्रा, सुशील कुमार, सुरेंद्र मिश्रा, सोनी मिश्रा सहित अतिथियों, मंच की अध्यक्ष आदि रचनाकारों ने काव्यपाठ किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग