6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या में भक्त झूमे

शिव गौ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट का आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification
dharmik news

'एक शाम गौ माता के नाम' भजन संध्या में भक्त झूमे

बेंगलूरु. शिव गौ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मागड़ी रोड स्थित स्कूल में रविवार को एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छोटूसिंह रावणा, रमेश माली, जुगल किशोर परिहार, दिलीप गवैया ने भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस पर गोभक्त झूम उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोभक्त एवं समाजसेवी महेन्द्र मुणोत थे। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से गोसेवा और गो संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर निकाले गए लक्की ड्रा में प्रथम इनाम मोटर साइकिल हुक्मीचंद भाटी को मिली, जबकि पूजा गेहलोत को मोबाइल मिला।
महिलाओं को दी बचत योजनाओं की जानकारी
मैसूरु. सुमतिनाथ जैन महिला मंडल ने 50वें स्थापना दिवस पर ज्ञान मंदिर में सोमवार को महिला जाग्रति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग, बैंक, बीमा निगम की विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष करुणा बेन, उपाध्यक्ष कल्पना बेन, सचिव फैंसीबेन, कोषाध्यक्ष बीना बेन आदि सदस्य उपस्थित रहीं।
ललित कुमार अध्यक्ष, हेमंत सचिव
बेंगलूरु. वासुपूज्य स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ बेंगलूरु द्वारा संचालित वासुपूज्य स्वामी जैन सेवा मंडल अक्कीपेट की नई कार्यकारिणी के चुनाव में ललित कुमार आर अध्यक्ष, हेमंत कुमार सचिव, विनोद मेहता उपाध्यक्ष व लालचंद सह उपाध्यक्ष, सुकनराज व सोहनराज सह सचिव चुने गए।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग