6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खरगे से मिले कई विधायक

मंत्रिपद के लिए पेश की दावेदारी
less than 1 minute read
Google source verification
kharage

खरगे से मिले कई विधायक

बेंगलूरु. पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके सीके जाफर शरीफ को श्रद्धांजलि अर्पित करने बेंगलूरु पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे से पाीर्ट के कई वरिष्ठ विधायक मिले और बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अपनी दावेदारी पेश की।
पार्टी सूत्रों के अनुसार खरगे के सदाशिव नगर स्थित आवास पर लगभग दो घंटों तक विधायकों के मुलाकात का यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान कई असंतुष्ट नेताओं ने भी उनसे भेंट की। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि खरगे ने यह स्पष्ट कर दिया कि वो इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों का चयन कांग्रेस-जद-एस समन्वय समिति करेगी। समिति को ही यह फैसला करना है कि वह किसे मंत्रिमंडल में जगह देगी या किसे हटाएगी। पूर्व मंत्री व विधायक तनवीर सेत ने पत्रकारों को बताया कि लगभग 25 से अधिक विधायकों ने खरगे से भेंट की है। उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए अपना दावा पेश किया है। कांग्रेस को कुल 34 में से 22 मंत्रीपद मिले हैं और उसे 6 सीटों पर नियुक्तियां करनी हैं। वहीं जद-एस को 12 मंत्रीपद मिले हैं जिसमें से दो सीटों पर उसको नियुक्तियां करनी हैं। पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद ही राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
दूरसंचार अदालत खुला अधिवेशन 1 को विजय नगर में
बेंगलूरु. सार्वजनिक शिकायतों को दूर करने के लिए बीएसनएल की ओर से 1 दिसंबर को दूरसंचार अदालत तथा खुला अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। निगम के उप महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन के अनुसार खुला सत्र हलसूरु स्थित दूरभाष केंद्र, हलसूरु और महाप्रबंधक कार्यालय में, विजयनगर स्थित दूरभाष कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। ग्राहक अपने शिकायतों के निवारण के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग