बैंगलोर

चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए 5 आइपीएस पुराने पदों पर लौटे

कुमारस्वामी सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले हुए

2 min read
चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए 5 आइपीएस पुराने पदों पर लौटे

बेंगलूरु. नए मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के बीच विभागों के आवंटन के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल का दौर भी शुरू हो गया। कुमारस्वामी सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले हुए। खास बात यह रही कि विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर इन अधिकारियों का तबादला हुआ था और शुक्रवार को हुए तबादले में इन अधिकारियों को चुनाव पूर्व के पुराने पदों पर ही फिर से पदस्थापित कर दिया गया। इनमें दो पुलिस महानिरीक्षक, एक पुलिस उपमहानिरीक्षक और दो पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारी हैं।

आदेश के अनुसार बेलगावी सिटी के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) और सिटी पुलिस आयुक्त एम चंद्रशेखर को तत्काल प्रभाव से बेंगलूरु में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में आइजी के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह रेलवे पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआइजी) डीसी राजप्पा को बेलगावी सिटी का डीआइजी और सिटी पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

ये भी पढ़ें

दस दिन में दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी

मेंगलूरु के नगर पुलिस आयुक्त विपुल कुमार को मैसूरु में कर्नाटक पुलिस अकादमी के आईजी और निदेशक के रिक्त पद पर भेजा गया है। बागलकोट के पुलिस अधीक्षक सी वामसी कृष्णा को दावणगेरे पूर्वी रेंज के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में अगले आदेश तक एसपी के पद पर तैनात किया गया है। वामसी कृष्णा की जगह बेंगलूरु में सीआइडी के एसपी सीबी रिष्यंत को बागलकोट का एसपी तैनात किया गया है।

-------------

परीक्षाओं के लिए निषेधाज्ञा जारी
बेंगलूरु. बेंगलूरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) में तृतीय श्रेणी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए दो दिन सामान्य क्षमता परीक्षा होने के कारण शनिवार और रविवार को पालिका के परीक्षा केंद्रों के अंतर्गत 200 मीटर तक निषेधित प्रदेश घोषित किया है। पुलिस आयुक्त टी.सुनील कुमार ने कहा कि पदों की नियुक्ति के लिए कई केन्द्रों में शनिवार और रविवार को परीक्षा होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा जारी होगी। बीएमटीसी के चेयरमैन नागराज यादव ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिख कर परीक्षाओं के लिए पुलिस सुरक्षा प्रदान कराने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध पर परीक्षा केंद्रों को सुरक्षा प्रदान कराने के अलावा निषेधाज्ञा लागू किया।

ये भी पढ़ें

येदियुरप्पा बोले- कर्नाटक सरकार में कुछ ठीक नहीं, बीजेपी के दरवाजे पर दस्तक दे रहे कांग्रेस विधायक
Published on:
09 Jun 2018 05:54 pm
Also Read
View All