बैंगलोर

52 जेनु कुरुबा परिवारों को मिली राहत, केंद्र ने दिए कार्रवाई के निर्देश

वन विभाग ने पहले आदिवासियों को हादी छोडऩे के लिए कहा था। हालांकि, आदिवासी परिवार वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत भूमि अधिकार की मांग कर रहे हैं।
2 min read
May 19, 2025
forest

नागरहोले टाइगर रिजर्व के अंदर स्थित आदिवासी बस्ती, करादिकल्लू अत्तुरू कोल्ली के 52 जेनु कुरुबा परिवारों को महत्वपूर्ण राहत देते हुए, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने कर्नाटक के आदिवासी कल्याण विभाग को समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

कोडुगू जिले के पोन्नमपेट तालुक में स्थित यह बस्ती मडिकेरी जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर है। ये 52 परिवार नागरहोले टाइगर रिजर्व के अंदर अपनी मूल हादियों में मई के पहले सप्ताह में लौटे थे। वे अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार अपने पूर्वजों की भूमि पर अधिकार मांग रहे हैं।

वन विभाग ने पहले आदिवासियों को हादी छोडऩे के लिए कहा था। हालांकि, आदिवासी परिवार वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत भूमि अधिकार की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के अनुसार, सभी जेनु कुरुबा परिवार अब बाघ अभयारण्य के अंदर रह रहे हैं।आदिवासी कल्याण विभाग के सचिव रणदीप डी. ने कहा, हम सबसे पहले डीसी के अधीन जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) से आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहेंगे।

चार झोपड़ियां नष्ट

जेनु कुरुबा समुदाय के नेता शिवू ने कहा, 20 मई को वन अधिकार अधिनियम के तहत एक ग्राम सभा होगी, जहां जेनु कुरुबा समुदाय के सदस्यों के भूमि अधिकारों पर निर्णय लिया जाएगा। भविष्य की कार्रवाई के बारे में अपने पूर्वजों की राय लेंगे। हमने जो 10 अस्थायी झोपड़ियां बनाई थीं, उनमें से वन विभाग ने चार को ध्वस्त कर दिया। अब हम तीन झोपड़ियों में रह रहे हैं जबकि बाकी झोपड़ियां हमारे देवताओं और पूर्वजों को समर्पित हैं।

अतिक्रमण अपराध

वन विभाग को हमारी निगरानी के लिए यहां नियुक्त किया गया है। हालांकि, वन विभाग ने हाल ही में एक बोर्ड लगा चेताया है कि बाघ संरक्षित क्षेत्र के अंदर अतिक्रमण करना अपराध है।

Published on:
19 May 2025 05:48 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत