
कर्नाटक BJP अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र (IANS Photo)
Karnataka BJP Cross Vote: कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी में हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने अब कथित क्रॉस वोटिंग के मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। कर्नाटक BJP अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा है कि पार्टी धर्मस्थल में विधायक दल की बैठक कर सकती है, जहां विधायकों से भगवान मंजुनाथ के सामने ‘प्रमाण’ लेने की बात कही गई है।
विजयेंद्र ने कहा कि पार्टी इस पूरे मामले की सच्चाई जानना चाहती है और जो भी हुआ है, उसका खुलासा होना जरूरी है। उन्होंने कथित क्रॉस वोटिंग को विश्वासघात बताया और कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खबर में अपडेट जारी है...
Updated on:
21 Jun 2026 06:20 pm
Published on:
21 Jun 2026 06:20 pm
