19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Rajya Sabha Election: तेजस्वी ने बिहार की हार का कांग्रेस से झारखंड में लिया बदला! कर दिया खेल

Congress Cross Voting Allegation: झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद महागठबंधन में दरार के संकेत दिखने लगे हैं। कांग्रेस ने राजद और भाकपा माले विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाया है...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 19, 2026

Congress Cross Voting Allegation

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (बाएं) और राजद नेता तेजस्वी यादव (Photo-IANS)

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की दो राज्य सभा सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी। इसमें एक सीट पर झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और NDA समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद महागठबंधन में दरार के संकेत भी सामने आए है। अपने प्रत्याशी की हार के बाद कांग्रेस ने तेजस्वी यादव की पार्टी राजद और भाकपा माले पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजद और भाकपा माले विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है, जिसकी वजह प्रणव झा को हार मिली है। वहीं राजद और सीपीआई ने कांग्रेस के आरोपों को झूठा बताया है।

क्या है पूरा समीकरण

झारखंड में 81 विधायक है। राज्य सभा की एक सीट पर जीतने के लिए प्रत्याशी को 28 वोटों की आवश्यकता होती है। मौजूदा स्थिति में महागठबंधन के पास 56 विधायक है। जबकि एनडीए के पास 24 विधायक है। 

झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम को 30 वोट मिले और गठबंधन के दूसरे प्रत्याशी प्रणव झा को महज 21 वोट मिले। जिसमें से एक वोट इनवैलिड था, इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी के पास 20 वोट रह गए। वहीं NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को 30 वोट मिले। जो कि संख्याबल से 6 ज्यादा है। इसके बाद क्रॉस वोटिंग के आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। 

क्या तेजस्वी ने बिहार ने लिया बदला

बिहार की पांच सीटों पर मार्च 2026 में वोटिंग हुई थी। संख्या बल के आधार पर चार सीट पर एनडीए और एक सीट पर राजद प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी। लेकिन राज्य सभा चुनाव परिणाम में पांचों सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की। राजद प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, वोटिंग के समय महागठबंधन के चार विधायक शामिल नहीं हुए। जिसमें कांग्रेस के तीन और राजद का एक विधायक शामिल था। 

अपने प्रत्याशी की हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनके गठबंधन के विधायकों ने धोखा दिया और कहा कि अगर सभी विधायक मतदान करते तो आरजेडी उम्मीदवार जीत सकते थे। 

वहीं अब झारखंड में प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस ने राजद और भाकपा माले पर आरोप लगाए है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, बिहार राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों की अनुपस्थिति के कारण आरजेडी के उम्मीदवार एडी सिंह की हार का बदला लेने के लिए गुस्से में आरजेडी ने ऐसा किया होगा।