बैंगलोर

टीपू जयंती के आयोजन स्थल पर फिर पलटी सरकार

अब एक बार फिर कहा जा रहा है कि विधानसौधा के बेंक्वेट हॉल में ही आयोजन होगा
less than 1 minute read
tipu sultan
टीपू जयंती के आयोजन स्थल पर फिर पलटी सरकार

बेंगलूरु. सरकार तय नहीं कर पा रही है कि टीपू जयंती का आयेाजन कहां किया जाए। पहले यह कार्यक्रम विधानसौधा के बेंक्वेट हॉल में होना था।

फिर सरकार ने तय किया कि इसे रवींद्र कलाक्षेत्र में किया जाएगा। अब एक बार फिर कहा जा रहा है कि विधानसौधा के बेंक्वेट हॉल में ही आयोजन होगा।

उप मुख्यमंत्री डॉ.जी.परमेश्वर ने कहा कि तीन साल से बेंक्वेट हॉल में जयंती मनाई जा रही है। लेकिन सुरक्षा कारणों और ज्यादा संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए रवीन्द्र कलाक्षेत्र का चयन किया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने बेंक्वेट हॉल में ही आयोजन करने को कहा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जमीर अहमद खान ने भी उन पर दबाव डालकर बेंक्वेट हॉल में ही जयंती मनाने को कहा। इसके बाद एक बार फिर सरकार ने आयोजन स्थल बदल दिया।

देवेगौड़ा बोले, विरोध अनुचित
बेंगलूरु. जनता दल (ध) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी.देवेगौडा ने कहा कि टीपू जयंती मनाने का विरोध या समर्थन करने से कुछ नहीं होगा। जो लोग मनाना चाहते हैं, उन्हें इसका अवसर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में टीपू जयंती मनाई जाएगी। समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री एच.डी.कुमरास्वामी करेंगे।

अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शफीउल्ला करेंगे। वे कभी जयंती का विरोध नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें टीपू के बारे में बहुत जानकारी है। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वार्थी नेताओं को देख कर दुख होता है।

Published on:
09 Nov 2018 07:29 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा