27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और जद-एस की बैठक शीघ्र

गठबंधन को 22 से अधिक सीटों पर सफलता संभव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 9 Nov 2018, 7:20 PM IST

election

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और जद-एस की बैठक शीघ्र

बेंगलूरु. उपचुनाव के परिणामों ने साबित कर दिया है कि आम चुनाव में कांग्रेस-जद (एस) का गठबंधन भाजपा को आसानी से हरा सकता है।

इसलिए आम चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर शीघ्र ही दोनों दलों के नेताओं की बैठक बुलाई जाएगी। प्रदेश जनता दल (एस) के अध्यक्ष ए.एच.विश्वनाथ ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में आम चुनाव में राज्य की सभी 28 सीटों के बंंटवारे पर फैसला कर भाजपा को संयुक्त चुनौती पेश की जाएगी। आम चुनाव में कर्नाटक में भाजपा को परास्त करने के एक मात्र लक्ष्य को लेकर गठबंधन के साथी अभी से तैयारियों में जुट जाएंगे।

कांग्रेस-जद गठबंधन के प्रत्याशी राज्य में 20 से अधिक सीटों पर आसानी के साथ जीत हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र में जद (एस) के नेता मधु बंगारप्पा ही कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के प्रत्याशी होंगे।

कई समाचार पत्रों में मधु बंगारप्पा को विधान परिषद के लिए मनोनित कर उनको मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबरें प्रसारित की जा रही है वह बेबुनियाद है।

मधु बंगारप्पा ने कहा कि भले ही वे हार गए, राज्य के अन्य 4 क्षेत्रों में गठबंधन सरकार की जीत हुई है। यह जीत राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही भाजपा के लिए एक सबक है।

यह सरकार उनकी है लिहाजा वे मंत्री बनने के लिए कोई लॉबिंग नहीं कर रहे हैं। शिवमोग्गा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जो समर्थन दिया, उससे वे अभिभूत है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग