बैंगलोर

अभिनेत्री रन्या राव सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार 14.8 किलो सोना बरामद, 14 दिन की हिरासत में गई

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को शहर के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआइए) पर 14.8 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2025, 11:50 PM IST
ranya-rao

बेंगलूरु. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को शहर के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआइए) पर 14.8 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार रात गिरफ्तारी के बाद राव को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राव ने माणिक्य (2014) सहित दक्षिण भारतीय भाषाओं की कई फिल्मों में किया है।

अधिकारियों के अनुसार, रन्या राव सोमवार देर रात दुबई से बेंगलूरु एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पहुंचने पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। रन्या पर दुबई से दिल्ली के रास्ते सोना लाने का आरोप है।

अधिकारियों को यह देखकर संदेह हुआ कि वह 15 दिनों में चार बार दुबई गई थीं। कथित तौर पर रन्या ने राज्य के एक पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी की बेटी होने का दावा किया।

अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उनके आईपीएस रिश्तेदार समेत किसी कानून प्रवर्तन अधिकारी को उनकी गतिविधियों के बारे में पता था या उन्हें उनकी सहायता करने के लिए गुमराह किया गया था।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या वह अकेले काम कर रही थी या दुबई और भारत के बीच चल रहे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थी।

Updated on:
4 Mar 2025, 11:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया