बैंगलोर

गरीबों को बेघर कर रही भाजपा सरकार: दिनेश गुंडूराव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने राज्य सरकार पर गरीबों का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2020, 6:09 PM IST
गरीबों को बेघर कर रही भाजपा सरकार: दिनेश गुंडूराव
गरीबों को बेघर कर रही भाजपा सरकार: दिनेश गुंडूराव

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने राज्य सरकार पर गरीबों का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से गरीबों की झोपडिय़ां उजाड़कर उन्हें बेघर बनाकर उनका उत्पीडऩ कर रही है।

उन्होंने गुरुवार को महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के करियम्मना अग्रहारा जाकर अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के ढहाए गए शेड्स और झोपडिय़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कि सरकार एक तरह से बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने के नाम पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की झोपडिय़ों और शेड्स को ढहा रही है। लोगों को बेघर करने वाले सरकारी कर्मचारी किसी के दस्तावेजों की जांच पड़ताल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया जिन्हें बांग्लादेशी नागरिक बताकर बेघर किया गया है वे सभी देश के विभिन्न राज्यों, विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों के निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि गरीबों की झोपडिय़ां ढहाने के पीछे सरकारी भूमि को रियल एस्टेट एजेन्टों और भवन निर्माताओं को देने की परोक्ष योजना है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। विधायक रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि नागरिकों के दस्तावेज दिखाने पर भी लोगों को हटाया जा रहा है। नागरिकों की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। लेकिन, यहां सरकार ही हिटलर की संस्कृति अपना रखी है। रातों रात जिन गरीबों की झोपडिय़ां उजाड़ी गई वे कहां जाएंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अरविन्द लिंबावली के हस्तक्षेप से ही सब कुछ हो रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी नागरिक के नाम पर गरीबों को बेघर करने को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान विधायक रिजवान अरशद, कांग्रेस नेता श्रीनिवास रेड्डी, जयराम रेड्डी आदि उपस्थित थे।

Updated on:
24 Jan 2020, 6:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया