बैंगलोर

चिकमगलूर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से तनाव

गिरफ्तारी के लिए एक विशेष दल गठित
2 min read
chikamagulu
चिकमगलूर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से तनाव

बेंगलूरु. चिकमगलूर में शुक्रवार रात भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद अनवर (३८) की हत्या के कारण तनाव फैल गया। हालात पर नियंत्रण के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक अन्नामलई ने बताया कि युसूफ और अजीम समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष दल गठित किया गया है। हालांकि, पुलिस को अभी कोई सफलता नही मिली हैै। हत्या की निंदा करते हुए भाजपा ने इस मसले को राज्य सरकार को घेरा है।

शुक्रवार रात मोहम्मद अनवर कार में अपने घर लौट रहा था। बीच मार्ग में गौरी कालुवे लेआउट इलाके मेें दो बाइक पर सवार चार लोगों ने कार को जबरन रोका और अनवर को बाहर खींच कर धारदार हथियारों से हमला कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अनवर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। शनिवार शाम उसे सुपुर्दे खाक किया गया।

इलाके में तनाव, प्रदर्शन

हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। शनिवार को दुकानें, होटल, बाजार और सिनेमा घर बंद रहे। कर्नाटक राज्य पुलिस आरक्षी बल (केएसआरपी) और जिला सशस्त्र आरक्षी बल (डीएअआर) की चार टुकडिय़ों को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला निजी विवाद से जुड़ा लगता है।

भाजपा ने धरना दिया

हत्या के विरोध में भाजपा ने अस्पताल और थाने के सामने धरना दिया। एसपी अन्नामलई ने उन्हें समझाइश दी और कहा कि आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया। चिकमगलूरु-उडुपी से लोकसभा सदस्य और प्रदेश भाजपा महासचिव शोभा करंदलाजे, विधायक सी.टी.रवि और भाजपा जिला प्रवक्ता एच.डी.तम्मय्या सहित अन्य लोग अनवर के घर गए और उसके परिवार के सदस्यों से मिले।

Published on:
23 Jun 2018 09:30 pm
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक