बी.एस येदुरप्पा सहित कई BJP नेता पुलिस हिरासत में

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राज्य इकाई के सचिव बी.एस येदुरप्पा एवं पार्टी के अनेक नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
less than 1 minute read
May 03, 2016
Feature image

कर्नाटक में संपत्ति कर में बढ़ोतरी और शहर में फैली गंदगी के विरोध में ब्रूहट बेंगलुरु महानगर पालिका(बीबीएमपी) के कार्यालय में तोड़ फोड़ करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राज्य इकाई के सचिव बी.एस येदुरप्पा एवं पार्टी के अनेक नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बीबीएमपी कार्यालय के निकट पदयात्रा कर रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री आर. अशोक और पूर्व मंत्री कट्टा.एस नायडू को भी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ हिरासत में लिया गया है। येदुरप्पा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले से ही परेशान जनता के लिए बढ़ा हुआ संपत्ति कर एक अतिरिक्त बोझ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कचरे की समस्या से निपटने में पूरी तरह नाकाम रही है।

शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी का ढेर लगा हुआ है और उसे साफ करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। येदुरप्पा ने कहा कि जब तक बढ़ा हुआ कर सरकार वापस नहीं लेती तब तक पार्टी विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि घरेलू संपत्ति पर 20 प्रतिशत और व्यावसायिक संपत्ति पर 25 प्रतिशत की वृद्धि तक का विरोध किया जाएगा, क्योंकि यह भी आम आदमी पर एक बोझ है।

उन्होंने कहा कि उनके राज्य इकाई के अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धारमैया सरकार को सत्ता खोने का डर सताने लगा है और इसी लिए वह करवृद्धि जैसे तरीके अपना रही है और 10 वर्षों से कर नहीं बढ़ए जाने की बात कह रही है।

Published on:
03 May 2016 04:22 pm