बैंगलोर

भाजपा की जनआक्रोश यात्रा दूसरे दिन पहुंची मंड्या

भाजपा ने सोमवार को मैसूर में मुख्यमंत्री सिद्धररमय्या के गृह क्षेत्र में 16 दिवसीय ‘जनआक्रोश यात्रा’ की शुरुआत की तथा दूसरे दिन भी मंड्या में कीमतों में वृद्धि और अन्य मुद्दों को उठाना जारी रखा। भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता मंड्या शहर में सर एम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली निकाली।
2 min read
janakrosh-mandya

सीटी रवि ने कांग्रेस की तुलना चंबल घाटी के डकैतों से की

बेंगलूरु. भाजपा ने सोमवार को मैसूर में मुख्यमंत्री सिद्धररमय्या के गृह क्षेत्र में 16 दिवसीय ‘जनआक्रोश यात्रा’ की शुरुआत की तथा दूसरे दिन भी मंड्या में कीमतों में वृद्धि और अन्य मुद्दों को उठाना जारी रखा।

भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता मंड्या शहर में सर एम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली निकाली।

इस अवसर पर एमएलसी और पूर्व मंत्री सीटी रवि ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार दूध, बिजली, पेट्रोल और अन्य सहित लगभग 50 वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि करके जनता के पैसे की लूट कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लूटपाट में वे चंबल घाटी के डकैतों से भी आगे निकल गए हैं।

उन्होंने कहा, कुछ कांग्रेसी नेता दावा करते हैं कि सिद्धरामय्या मैसूर महाराजाओं से भी महान हैं। तत्कालीन राजा ने केआरएस बांध के निर्माण के लिए अपनी पत्नी का सोना गिरवी रख दिया था। लेकिन सिद्धरामय्या ने अपनी पत्नी के नाम पर 14 मुडा साइटों को हड़प लिया और पूर्ववर्ती शाही परिवार को परेशान कर रहे हैं। क्या भगवान उन्हें माफ करेंगे? क्या संपत्ति लूटने वाले महाराजा के बराबर हो जाएंगे?

विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा, अगर सिद्धरामय्या सरकार की लूट पर कोई फिल्म बनती है, तो वह निश्चित रूप से 100 दिन चलेगी। डीसीएम ने कहा था कि मंड्या के लोग 'छत्री' हैं। मंड्या के लोगों को चुनाव में साबित करना चाहिए कि वे छत्री नहीं बल्कि चक्रवर्ती हैं। उन्होंने आरोप लगाया के ह तमिलनाडु के सीएम स्टालिन हैं जो मैकेदाटू परियोजना का विरोध कर रहे हैं। क्या उन्हें वहां जाकर उन्हें गले लगाने में शर्म नहीं आती? वे दोहरे मापदंड दिखा रहे हैं। भाजपा नेता डीवी सदानंदगौड़ा, विधान परिषद में विपक्ष के नेता छलवादी नारायणस्वामी, बी. श्रीरामुलु और सीएन अश्वथ नारायण, पूर्व सांसद सुमलता अंबरीश, एमएलसी रविकुमार और अन्य ने भाग लिया।

Published on:
08 Apr 2025 10:37 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत