बैंगलोर

आचार्य से लिया आशीर्वाद, की मर्यादा महोत्सव की मनुहार

आचार्य ने विनती स्वीकार कर समयानुसार आदेश की बात की

2 min read
आचार्य से लिया आशीर्वाद, की मर्यादा महोत्सव की मनुहार

बेंगलूरु. बीदासर परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राकेश छाजेड़ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने चेन्नई में शुक्रवार को आचार्य महाश्रमण से आशीर्वाद लिया। तेरापंथ महासभा उपाध्यक्ष कन्हैयालाल गिडिय़ा ने बीदासर में 2022 में मर्यादा महोत्सव की मनुहार की। आचार्य ने विनती स्वीकार कर समयानुसार आदेश की बात की।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी, मंत्री विनोद दुगड़, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंघी, संगठन मंत्री ओम दुगड़, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज डागा, वरिष्ठ श्रावक, कार्यकारिणी सदस्य तथा चेन्नई, हैदराबाद, मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली के करीब 300 बीदासर निवासियों ने भी विनती की।

ये भी पढ़ें

बांध की तरह है चातुर्मास


ज्ञान है आत्मा की संपत्ति
बेंगलूरु. संभवनाथ जैन श्वेताम्बर संघ वीवीपुरम के तत्वावधान में आचार्य जिनसुंदर सूरीश्वर ने संभवनाथ जैन भवन में कहा कि आत्मा की सम्पत्ति ज्ञान है। जीवन में भय रहित रहना है तो प्रभु के साथ रहो क्योंकि परमात्मा ही निर्भय होते हैं।

उन्होंने कहा कि हिंसा को अधर्म एवं अहिंसा को धर्म माना गया है। जैसे परमात्मा की द्रव्य पूजा तत्त्व से जो हिंसा दिख रही है वो हिंसा नहीं है। परमात्मा की पूजा में न तो हेतु हिंसा है, न अनुबंध हिंसा क्योंकि न तो वहां पर किसी को मारने का विचार है एवं नहीं मारने का भी भाव होता है तो वहां कोई पाप बंध नहीं होता, पुण्य का ही बंध है।

आईमाता मंदिर में चातुर्मास प्रारंभ
बेंगलूरु. सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट बेंगलूरु के तत्त्वावधान में राजस्थान से आए संत अचलाराम का चातुर्मास प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत आईमाता की पूजा अर्चना हुई। समाज के सचिव ओमप्रकाश बर्फा ने बताया कि संतों के आगमन से धर्म के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। संत के सान्निध्य में समाज भवन में अनेक कार्यक्रम होंगे, प्रवचनों से लोगों को ज्ञान प्राप्त होगा।

इस दौरान संत के साथ आई भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। संत अचलाराम महाराज ने कहा कि चातुर्मास के दौरान विभिन्न प्रकार की भक्ति करने के लिए सभी को मंदिर में आने की अपील की। संत ने कहा कि चातुर्मासिक प्रवचनों की शृंखला में अनेक ग्रंथों एवं धार्मिक प्रसंगों के विषयों पर चर्चा होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमाराम ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

बाघ बचाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम
Published on:
29 Jul 2018 07:14 pm
Also Read
View All