बैंगलोर

ताले तोड़ कर 3 दुकानों में चोरी

शिवरामपेट के विनोबा मार्ग पर स्थित वासवी मार्केट में बीते दिनों तीन दुकानों के ताले तोड़ कर 1 लाख 85 हजार रुपए नकद व 5 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए गए हैं।

2 min read
Oct 07, 2018
ताले तोड़ कर 3 दुकानों में चोरी
ताले तोड़ कर 3 दुकानों में चोरी

मैसूरु. शिवरामपेट के विनोबा मार्ग पर स्थित वासवी मार्केट में बीते दिनों तीन दुकानों के ताले तोड़ कर 1 लाख 85 हजार रुपए नकद व 5 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए गए हैं। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस को सुचना दी गई।

पुलिस के श्वान दस्ते और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ने सुराग जुटाए। जानकारी के अनुसार ***** राम सोलंकी की मारुति इंटरप्राइजेज से 10 हजार नकद व कमल सुपर बाजार के मालिक प्रकाशमल जैन के प्रतिष्ठान से 24800 रुपए नगदी चोरी हुई। वंदना आर्ट क्राफ्ट के मालिक चन्द्रशेखर ने बताया कि दुकान से 1.5 लाख रुपए नगद व 5 चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। उनके अनुसार आरोपी सीसीटीवी कैमरे से संबंध कंप्यूटर की हार्ड ***** भी ले गए हैं। देवराज पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया गया है।


ज्ञात हो कि शहर में बीते कुछ समय से चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। इस बात का लेकर शहरवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ कार्यक्रम
बेंगलूरु. जेसीआई बेंगलूरु गार्डन सिटी के महिला शाखा की ओर से नम्मड़ी मने फाउण्डेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को मुकेश भंडारी की अध्यक्षता में ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रतन सालेचा व डॉ. सुदर्शन के नेतृत्व में ४ साल से १७ साल की लड़कियों के दांतों की जांच की गई। उन्हें बताया गया कि स्वस्थ खाना ही स्वस्थ जीवन है। बच्चियों को मेहंदी लगाई गई और पुरस्कृत किया गया। विंग चेयरमैन रक्षा छाजेड़, सचिव चंद्रा जैन, कार्य संचालक निर्मला खांटेड़, कार्य निदेशक राखी सिद्धार्थ का सहयोग रहा।

जरूरतमंद बच्चों को गणवेश वितरित
बेंगलूरु. राजस्थान कॉस्मो फाउण्डेशन ट्रस्ट की ओर से सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गणवेश वितरित किए गए।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित सकलेचा ने फाउण्डेशन के मानव सेवा कार्यों की जानकारी दी। सचिव कीर्तिराज भंसाली ने बताया कि इस बार रिकार्ड ११४ सरकारी विद्यालयों में ४५२३ बच्चों को गणवेश वितरित किए। क्लॉथ बैंक प्रोजेक्ट्स अध्यक्ष निलेश जे शाह ने बताया कि सेवा कार्य के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधन ने धन्यवाद दिया। सह अध्यक्ष नितिन सोनेगरा ने धन्यवाद दिया।

Published on:
07 Oct 2018 03:26 am
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत