बैंगलोर

बस-ट्रक की भिड़ंत, छह बुजुर्गों की मौत

सभी मृतक मुम्बई निवासी

less than 1 minute read
बस-ट्रक की भिड़ंत, छह बुजुर्गों की मौत

हुब्बल्ली. धारवाड़ जिले के अण्णीगेरी तालुक में कोलीवाड़ मोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 63 पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में छह बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि ्रबस में सवार 10 अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों के साथ ही बस में सवार सभी लोग मुंबई के रहने वाले हैं और सप्ताह भर की छुट्टियां बिताने के लिए राज्य के दौरे पर आए थे।

ये भी पढ़ें

लिंगनमक्की पन बिजली केंद्र पर बिजली उत्पादन के लिए बढ़ता दबाव

बताया जाता है कि हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ जब हुब्बल्ली से हम्पी की तरफ जा रहा एक जा रहे निजी बस और विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई।

बताया जाता है कि हादसा बस व ट्रक की भिड़ंत के कारण हुआ। भिड़ंत इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विश्वनाथ मिस्त्री (76), दिनकर मिस्त्री (74), रमेश जयपाल (70) सुमेधा जमखंडीकर (65), लावो केलकर (65) और सुचित्रा राहुल (65) के रूप में हुई है।

हादसे में बस चालक वीरभद्र को सिर में गहरी चोट लगी है। उसे भी किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बस का मालिक बेंगलूरु निवासी है। नवलगुंद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

डेढ़ दशक बाद वन्यजीव जांच लैब हुई आधुनिक
Published on:
17 Nov 2018 08:48 pm
Also Read
View All