बैंगलोर

हिंदी के क्षेत्र में रोजगार के अनगिनत अवसर

इंडियन एकेडमी में हिंदी कार्यशाला
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 4:43 PM IST
workshop
हिंदी के क्षेत्र में रोजगार के अनगिनत अवसर

अनुवाद के तकनीक, प्रक्रिया, उपयोगिता एवं उसके महत्व के बारे में बताया

बेंगलूरु. इंडियन एकेडमी के हिंदी विभाग की ओर से बुधवार को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभागार में 'हिंदी अनुवाद की प्रक्रिया, उपयोगिता एवं महत्व विषय पर हिंदी कार्यशाला के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. रंजीत कुमार थे। उन्होंने छात्रों को हिंदी के क्षेत्र में रोजगार विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। साथ ही पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से हिंदी के क्षेत्र में रोजगार के अनगिनत अवसर के संबंध में प्रकाश डाले। अनुवाद के तकनीक, प्रक्रिया, उपयोगिता एवं उसके महत्व के बारे में बताया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र कुमार ने शाल ओढ़ा कर, माला पहना कर एवं पुष्पगुच्छ- स्मृति चिह्न्र पदान कर उन्हें सम्मानित किया। धन्यवाद प्रो.विजय कुमार ने दिया।


इलाहाबाद बैंक को राजभाषा पुरस्कार
मैसूरु. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक) की अर्ध-वार्षिक बैठक में वर्ष 2017-18 के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन के श्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए इलाहाबाद बैंक की मैसूर शाखा को प्रथम पुरस्कार स्वरूप राजभाषा शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक मिहिर कुमार प्रधान ने पुरस्कार प्राप्त किया।

पशु बलि रोकने पर चर्चा
बेंगलूरु. गोवंश हत्यामुक्त कर्नाटक निर्माण महासंघ की ओर से शंकरपुरम स्थित विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में बैठक हुई। इसमें किसी भी प्रकार के धार्मिक अवसर पर पशु बलि रोकने पर चर्चा की गई। अध्यक्षता दयानंद स्वामी ने की। बैठक में पशु बलि पर रोक लगाने के लिए 17 अगस्त का टाउन हॉल के सामने धरना देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर केशव हेगड़े, सूर्यनारायण, देवकुमार के जैन, उत्तमचंद छाजेड़ आदि मौजूद थे।

सुराणा का स्वागत
बेंगलूरु. जैन स्थानक विजयनगर की ओर से आयोजित समारोह में कन्हैयालाल सुराणा को सुराणा संघ का महामंत्री मनोनीत किए जाने पर स्वागत किया गया। समारोह में घेवरचंद कटारिया, शांतिलाल लोढ़ा, शोभागमल रांका, चेनराज छाजेड़, रतनलाल बोहरा, नेमिचन्द आंचलिया, पारस मल मेहता, अशोक संचेती, महावीर मुणोत, निर्मल कटारिया एवं पंकज मेहता मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या: पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर सिलबट्टे से कुचल दिया सिर

Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब