बैंगलोर

स्वाइन फ्लू से फिल्म निर्देशक की मौत !

इस वर्ष अब तक स्वाइन फ्लू से ये 20वीं मौत है।

less than 1 minute read
स्वाइन फ्लू से फिल्म निर्देशक की मौत !

बेंगलूरु. फिल्म निर्देशक, लेखक व अभिनेता शंकरलिंगा सुग्गनहल्ली की शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल ने मौत का कारण स्वाइन फ्लू बताया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 2 सितम्बर से वे बीजीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती थे। 8 सितम्बर को हालत नाजुक हो गई।

ये भी पढ़ें

HONOR KILLING : नव विवाहित जोड़े की बर्बर हत्या, झरने में मिला शव

उन्हें एक्स्ट्रारपोरियल मैम्ब्रेन ऑक्सीजेनेशन (ईसीएमओ) डिवाइस पर रखा गया है। आठ नवम्बर को वे कोमा में चले गए और शुक्रवार को मृत्यु हो गई।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी (शहरी) डॉ. वेंकेटेश गुलूर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इस वर्ष अब तक स्वाइन फ्लू से ये 20वीं मौत है।

---
आइएमए ज्वेल्स के दो साल पूरे

बेंगलूरु. शहर के प्रमुख आभूषण चेन-आइएमए ज्वेलस ने दो साल पूरे कर लिए हैं। आइएमए समूह के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद मंसूर खान ने कहा कि दो साल की इस अवधि में कंपनी ने 5 हजार किलो सोना का विपणन किया।

कंपनी के अभी दो शो रूम- लेडी कर्जन रोड और जयनगर चतुर्थ ब्लॉक में हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई, राजकोट, नागपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलूरु में स्थित कंपनी के कारखाने से सोने की आपूर्ति होती है। कंपनी की आगे विस्तार की भी योजना है।

ये भी पढ़ें

मुझे ‘समझौते’ की राजनीति करने की जरूरत नहीं : कुमारस्वामी
Published on:
17 Nov 2018 07:53 pm
Also Read
View All